What Disease Causes Frequent Vomiting: खराब खानपान के कारण हमें उल्टी और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में खाना ठीक से पच नहीं पाता और मुंह के रास्ते बाहर आ जाता है। पाचन खराब होने पर अक्सर उल्टी आना आम बात है, जो कुछ समय बाद ठीक हो जाती है। लेकिन अगर आपको बार-बार यह समस्या होती रहती है, तो यह बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। इसका कारण शरीर की कुछ आंतरिक समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसमें खाना शरीर में पहुंच नहीं पाता है। ऐसे में कई बार पानी पीने पर भी उल्टी हो जाती है। इसके अलावा, आपको स्वस्थ होने पर भी उल्टी होने जैसा महसूस हो सकता है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ संजय कुमार से। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन कारणों के बारे में।
बार-बार उल्टी आना किन बीमारियों के कारण हो सकता है- Causes of Frequent Vomiting
गैस्ट्रोएंटेराइटिस- Gastroenteritis
अगर मरीज गैस्ट्रोएंटेराइटिस से ग्रस्त है, तो उसे बार-बार उल्टी आ सकती है। गैस्ट्रोएंटेराइटिस की समस्या को पेट का फ्लू भी कहा जाता है। इसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण पेट और आंतों में सूजन आने लगती है। समस्या बढ़ने पर मरीज में बार-बार उल्टी आना, डायरिया, पेट में ऐंठन या बुखार होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फूड पॉइजनिंग- Food Poisoning
खराब खानपान के कारण आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। यह उल्टी और मतली जैसी समस्याओं का आम कारण है। दूषित भोजन या गंदे पानी के सेवन से व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग हो जाती है। ऐसे में दस्त के साथ उल्टी होना, तेज पेट दर्द और बुखार जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बार-बार मतली या उल्टी होने पर अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द मिलेगा आराम
मोशन सिकनेस- Motion Sickness
कुछ लोगों को मोशन सिकनेस की समस्या होती है। इस समस्या में व्यक्ति को यात्रा करते समय उल्टी या चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में बॉडी में बैलेंस बनाने में परेशानी होती है और बार-बार उल्टी होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
बुलिमिया नर्वोसा- Bulimia Nervosa
बुलीमिया नर्वोसा की समस्या में व्यक्ति अपनी जरूरत से ज्यादा खाने लगता है। इस समस्या में व्यक्ति को ज्यादा भूख लगने लगती है। इसके कारण उल्टी बार-बार आना या शौच पर जाने जैसी समस्याएं होती हैं।
माइग्रेन- Migraine
माइग्रेन की समस्या में कई लोगों को उल्टी की समस्या होने लगती है। यह स्थिति माइग्रेन अटैक आने पर होने लगती है। इसमें व्यक्ति को तेज सिरदर्द, लाइट और आवाज तेज होने पर भी सेंसिटिव महसूस होने लगती है। ऐसे में चक्कर, सिरदर्द और उल्टी आना बहुत सामान्य माना गया है।
इसे भी पढ़ें- खाना खाते ही उल्टी हो जाती है? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के उपाय
पेप्टिक अल्सर- Peptic Ulcers
पेप्टिक अल्सर होने पर भी यह लक्षण देखा गया है। इस समस्या में पेट, छोटी आंत या एसोफेगस की परत पर अल्सर होने लगते हैं। यह पाइलोरी बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है। साथ ही, नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल भी पेप्टिक अल्सर का कारण बन सकता है। इस बीमारी में मरीज को पेट में दर्द, सूजन और सीने में जलन के साथ उल्टी की समस्या भी होने सकती है।
अगर आपको भी यह समस्या बार-बार हो रही है, तो आपको बिना देरी किये तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।