Doctor Verified

खाना खाते ही उल्टी हो जाती है? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के उपाय

खाना खाने के बाद अगर अक्सर उल्टी हो जाती है,  तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसकी वजह कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसका उपचार कराना जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाते ही उल्टी हो जाती है? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के उपाय


The Problem of Vomiting after eating food : आज कल अपनी डाइट को लेकर लोग काफी सजग रहते हैं। कुछ भी ऐसा गलत खानपान नहीं लेते हैं, जो उनकी सेहत पर बुरा असर डाले। लेकिन, इसके बावजूद भी कुछ लोगों को खाना खाने के बाद उल्टी की समस्या देखी जाती है। पहले तो लोग इस समस्या को अनदेखा करते हैं और घरेलु उपचार करने लगते हैं। लेकिन, खाने के बाद उल्टी होने की यह समस्या समय के साथ और भी बढ़ जाती है। इसलिए, जब खाने के बाद उल्टी हो या यह सिलसिला कुछ दिनों तक बना रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस  समस्या के कारणों और उपचार के बारे में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के सीनियर डायरेक्टर डॉ. दीपक लाहोटी के सुझाव

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जिम्मेदार

खाना खाने के बाद उल्टी हो जाने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें गैस्ट्राइटिसअल्सर अहम वजहें हैं । वहीं, धीमी गति से पेट का खाली होना भी एक कारण होता है, जिसका संबंध मधुमेह या चिंता के साथ जुड़ा होता है। यही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनकी वजह से अक्सर  खाना खाने के बाद उल्टी हो जाती है। सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएं ही उल्टी होने का कारण नहीं होती हैं। कई बार मानसिक समस्याओं के कारण भी ऐसा होता  है। अगर किसी को मानसिक विकार है या भावनात्मक तनाव है, तो वह अधिक खाना खाने लगता है। अधिक खाने से ही कई बार उल्टी हो जाती है। इसके अलावा, अगर दर्द निवारक दवा का सेवन किया जा रहा है, तो खाना खाने के बाद उल्टी होने की समस्या देखी जाती है।

इसे भी पढ़ें : पेट दर्द और उल्टी का घरेलू उपचार : पेट दर्द के साथ हो उल्टी की समस्या तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

अलग उम्र के अलग होते हैं कारण

what causes vomiting after eating anything

ऐसा भी देखा गया है कि खाना खाने के बाद उल्टी होने की समस्या के कारण, उम्र के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। जैसे, वायरल इंफेक्शन और फूड पॉइजनिंग होने पर बच्चों को खाना खाने के बाद उल्टी होती है। सही इलाज के बाद ही उनकी समस्या ठीक हो पाती है। इसके अलावा, दूध पीते ही उल्टी होने की समस्या तो कई बच्चों में देखी जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कुछ बच्चों को दूध से एलर्जी होती है। वहीं, वयस्कों  में मेनिंजाइटिसअपेंडिसाइटिस, आंतों में रुकावट, ब्रेन ट्यूमर और सिर में चोट लगने के बाद भी उल्टी की समस्या होती है। जब भी इन स्वास्थ्य समस्याओं के मरीज खाना खाते हैं, तो उन्हें उल्टी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : उल्टी होने के बाद क्या खाना चाहिए? जानें 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स जिनसे मिलेगी मतली और उल्टी से राहत

गंभीर बीमारियां भी हैं वजहें

खाना खाने के बाद उल्टी होने के पीछे कुछ और कारण भी जिम्मेदार हैं। अगर खाने के तुरंत बाद उल्टी होती है, तो ऐसा गैस्ट्राइटिस अल्सर के कारण होता है। अगर खाना खाने के 1 से 8 घंटे बाद उल्टी होती है, तो इस कारण अल्सर या कैंसर के कारण गैस्ट्रिक आउटलेट ब्लॉकेज होता है। वैसे उल्टी होने का एक कारण शरीर में पानी की कमी या कुपोषण भी होता है।

इसे भी पढ़ें : खाना खाने के बाद आती है 'उल्टी' तो जानें दूर करने के 7 उपाय

कराना चाहिए सही इलाज

अगर कोई भी व्यक्ति शुरुआती उपचार के बाद भी उल्टी की समस्या से राहत नहीं पाता है, तो डॉक्टर से मिलना चाहिए। सही जांच करानी चाहिए। जांच के बाद ही डॉक्टर समस्या का असल कारण पता लगा पाएंगे  और सही दवा लेने का सुझाव देंगे।

बचाव के तरीके 

उल्टी की समस्या का इलाज कराने के अलावा कुछ खास बातों को अमल में भी लाना चाहिए, जिनकी मदद से खाना खाने के बाद उल्टी से बचा जा सकता है-

  • मसालेदार और वसायुक्त भोजन से परहेज करना चाहिए।
  • जब भी खाना खाएं तो धीरे-धीरे खाएं और साथ में थोड़ी मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
  • खाने के तुरंत बाद कभी भी लेटना नहीं चाहिए और ना ही आराम करने वाली सिटिंग पॉजिशन में बैठना चाहिए।
  • गैरजरूरी दवाओं से भी बचना चाहिए, क्योंकि इनके कारण गैस्ट्रिक लाइनिंग में जलन होती है, जिससे उल्टी की समस्या होने लगती है।

image credit : freepik

Read Next

सर्वाइकल वर्टिगो का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version