Doctor Verified

सर्वाइकल वर्टिगो का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Cervical Vertigo Treatment In Hindi: सर्वाइकल वर्टिगो की स्थिति में रोगी को कहीं भी और कभी भी चक्करों का सामना करना पड़ सकता है, जानें इसका इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्वाइकल वर्टिगो का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में


Cervical Vertigo Treatment In Hindi: सर्वाइकल वर्टिगो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें सिर्फ रोगी को सिर्फ गर्दन में दर्द ही नहीं होता है, बल्कि चक्कर भी आते हैं। हालांकि, सर्वाइकल के बाकी लक्षण सामान्य ही रहते हैं जैसे उल्टी आना, मतली, गर्दन से लेकर कंधे और हाथ मं दर्द, सुन्नपन आदि। लेकिन सर्वाइकल वर्टिगो एक गंभीर स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को कहीं भी चक्कर आ सकते हैं। यह स्थित तब पैदा होती है, जब व्यक्ति रीढ़ चोटिल हो जाती है। इसके अलावा गर्दन में चोट, गठिया, गर्दन की नसों में ब्लॉकेज, सूजन और जलन, खराब पॉश्चर, डिस्क खिसकना आदि भी इसके कुछ आम कारण हैं, जो रीढ़ की प्रभावित करते हैं। शरीर के संतुलन को बनाए रखने में बहुत अहम भूमिका निभाती है, जब यह चोटिल हो जाती है तो संतुलन बिगड़ता है और व्यक्ति को चक्कर आते हैं। ऐसे में सर्वाइकल रोगी अक्सर पूछते हैं कि सर्वाइकल वर्टिगो का इलाज क्या है? इसे विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रियंका सहरावत (MD Med,DM Neurology- AIIMS Delhi) से बात की, तो चलिए जानते हैं इसका इलाज....

Cervical Vertigo Treatment In Hindi

सर्वाइकल वर्टिगो का इलाज क्या है- Treatment For Cervical Vertigo In Hindi

डॉ. सुप्रकाश के अनुसार सर्वाइकल वर्टिगो के इलाज से पहले आपको यह जानने की आवश्यकता है कि आपको कौन से डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। सही डॉक्टर से उपचार लेना बहुत आवश्यक है।  सर्वाइकल वर्टिगो के इलाज की बात करें तो इसके न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श करना चाहिए। क्योंकि ये मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी समस्याओं के उपचार में माहिर होते हैं। एक अच्छा न्यूरोलॉजिस्ट जांच के बाद कई तरह से आपकी स्थिति का उपचार कर सकता है। वह संतुलन और समन्वय को बनाए रखने के लिए आपको कई सुझाव दे सकता है जैसे...

  • व्यायाम जैसे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और योग का अभ्यास
  • कुछ दर्द निवारक दवाएं
  • कुछ एंटीबायोटिक और उपचार के लिए दवाएं 
  • चक्कर कम करने के लिए दवाएं
  • गर्दन की जकड़न को कम करने के लिए मांसपेशियों को आराम देने के लिए पर्याप्त आराम
  • सही पॉश्चर में सोने, लेटने और बैठने की सलाह

इसे भी पढें: सर्वाइकल वर्टिगो की वजह से हो सकती हैं आपको गंभीर परेशानियां, जानें इसके लक्षण

इसके अवाला आपका डॉक्टर फिजियोथेरेपी लेने का सुझाव भी दे सकता है। अगर रोगी को कुछ समय तक आराम नहीं मिलता है, तो गंभीर स्थितियों में सर्जरी का सहारा भी लिया जा सकता है।

इसे भी पढें: Vertigo: वर्टिगो (चक्कर आने) का कारण क्या है? जानें इसके लक्षण, इलाज और बचाव के उपाय

सर्वाइकल वर्टिगो की समस्या कितने देर तक रहती है- How long does cervical vertigo last

सर्वाइकल वर्टिगो की स्थिति में रोगी को चक्कर कुछ मिनट से लेकर कई घंटों तक महसूस हो सकते हैं। इसके अलावा यह सर्वाइकल वर्टिगो की समस्या कई वर्षों तक तक देखने को मिल सकती है, जिसमें रोगी को समय-समय पर चक्कर का सामना करना पड़ सकता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

सर्वाइकल वर्टिगो की वजह से हो सकती हैं आपको गंभीर परेशानियां, जानें इसके लक्षण

Disclaimer