
उल्टी किसी को भी और किसी भी कारण से हो सकती है। पर इसका सबसे आम कारण है पेट से जुड़ी समस्याएं। दरअसल, जब आपको अपच और बदहजमी आदि होती है तो उल्टी और मतली महसूस हो सकती है। इसके अलावा कई बार गैस और कब्ज की समस्या होने पर भी उल्टी होती है। इसके अलावा महिलाओं में पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के कारण भी ये समस्या होती है। ऐसे में लोगों को अक्सर प्रश्न होता है कि उल्टी होने के बाद क्या खाना चाहिए। दरअसल, उल्टी होने के बाद कुछ नैचुरल हर्ब्स को खाना पेट को राहत दे सकता है और मतली व उल्टी को शांत कर सकता है। इसके अलावा कुछ हर्ब्स उल्टी व मतली के कारणों में भी सुधार ला सकते हैं जिससे कि आपको आगे ये महसूस ना हो। तो, आइए हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में जिनसे मतली और उल्टी से राहत मिल सकती है।
उल्टी होने के बाद क्या खाना चाहिए?
1. अदरक
अदरक का मतली, पेट दर्द और दस्त के इलाज के लिए इस्तेमाल होने का एक लंबा इतिहास रहा है। ये विभिन्न प्रकार के पाचन से जुड़ी समस्याओं में मददगार रहा है। अदरक मतली को कम करने कर सकता है। दरअसल, इसका जिंजरोल जैसे सक्रिय घटक सीधे पाचन और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा ये पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के लक्षणों को भी शांत करने में मददगार है। उल्टी के बाद अदरक को कई तरीके से खा सकते हैं। जैसे पहले तो आप अदरक को नमक लगा कर मुंह में रख लें। इसके अवाला आप अदरक की चाय पी सकते हैं या फिर इसका पानी पी सकते हैं।
2. पुदीना
पुदीना उल्टी का एक पारंपरिक उपाय है जो कई सालों से चला आ रहा है। पुदीने की पत्तियां और इसका तेल दोनों अपच और बॉवेल सिंड्रोम को कम करने में मददगार है। यहां तक कि पेपरमिंट ऑयल की गंध भी मतली को कम कर सकती है। दरअसल, पुदीना मन को शांत और सुन्न करने वाला प्रभाव डालता है। साथ ही ये आपके पेट की मांसपेशियों को आराम देता है जिससे पित्त कम होता है और एसिडिटी कम होने लगती है। इसलिए उल्टी होने के बाद पुदीने की कुछ पत्तियों को अपने मुंह में रख कर चबाएं। इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियों की चटनी भी खा सकते हैं। ना कुछ समझ आए तो पुदीने की पत्तियों से शरबत बनाएं और उसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे: आपकी इन 7 परेशानियों को दूर करने में लाभकारी हो सकता है शतावरी
3. मुलैठी
मुलैठी की जड़ पेट की हलचल को कम कर सकता है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो एक परेशान पाचन तंत्र को और शांत करता है। इसके अलावा ये एंटी इंफ्लेमेटरी होता है जो सूजन वाले ऊतकों को मॉइस्चराइज और शांत करती है। इस तरह ये उल्टी के बाद शरीर को अंदर से शांत कर देती है। अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है, तो आप एक कप मुलेठी की जड़ वाली चाय पी सकते हैं।
4. लौंग
मोशन सिकनेस के कारण होने वाली मतली और उल्टी के लिए लौंग एक गजब का उपचार है। इनमें यूजेनॉल भी होता है, जो कि एक एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। लौंग की चाय बनाने के लिए एक कप या एक चम्मच लौंग में एक कप उबलता पानी मिलाएं। दस मिनट के लिए उबालें और फिर इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में खाएं अश्वगंधा के लड्डू, जानें इसके फायदे और रेसिपी
5. सौंफ की चाय
सौंफ एक सुगंधित जड़ी बूटी है जो कि तुरंत में ही मूड ठीक करता है। यह लंबे समय से पेट दर्द, दस्त और कब्ज सहित कई तरह की बीमारियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। उल्टी होने के बाद कोई भी व्यक्ति इसे आराम से खा सकता है। लेकिन अगर आप इसकी चाय बना कर पीते हैं तो ये पेट को आराम देने के साथ पूरे शरीर को बैलेंस करने में मदद करेगा। ये आपके बेचैन मन को शांत करने में मदद करेगा और मूड को भी सही करेगा।
इस तरह आप इन पांच चीजों का उल्टी होने के बाद सेवन कर सकते हैं। ये तमाम चीजें पेट और मूड दोनों के लिए ही फायदेमंद है। साथ ही अगर आपको कुछ दूसरी चीजों को खाने का मन है तो आप दही और खिचड़ी जैसी चीजों को खा सकते हैं। ध्यान रहे कि उल्टी के बाद हमेशा मन को शांत और पेट को ठंडा करने वाली चीजें ही खाएं।
all images credit: freepik