जी मचलना या मतली के समय हमें ऐसा महसूस होता है कि हमें उल्टी (vomit) होने वाली है। मगर वास्तव में ऐसा नहीं होता और हम दिनभर असहज महसूस करते हैं। इसके कई कारणों से हो सकते हैं। जैसे एसिडिटी(acidity),चक्कर आना, बेचैनी और इंफेक्शन(infection)। लेकिन अगर आपको पानी की उल्टी होती है, तो ये आपके शरीर के अस्वस्थ होने की ओर इशारा करता है। जब हमारी तबीयत खराब होती है और लंबे समय से हम कुछ भी नहीं खाते तो आमतौर पर ये पानी की उल्टी हमें होती है। इसके अलावा अगर आप कुछ अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं जो, आपका पाचनतंत्र पचा नहीं पाता है। इस स्थिति में भी पहले पानी की उल्टी होती है। ऐसे में आपका ये जान लेना बेहद जरूरी है कि किन कारणों से हमें पानी की उल्टी होती है और इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।
पानी की उल्टी होने के कारण (Water vomiting reasons)
1. तनाव और चिंता (anxiety)
पानी की उल्टी के सबसे सामान्य कारण तनाव और चिंता है। अगर आप किसी बात से परेशान और वह आपके मन-मस्तिष्क पर हावी हो रहा है तो, कमजोरी के कारण पेट और आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है। पानी की उल्टी, पेट दर्द, दस्त और जी मचलना जैसी समस्या हो सकती है।
2. फूड पॉइजनिंग (food poisining)
फूड पॉइजनिंग तब होती है, जब आफ बैक्टीरिया से संक्रमित खाना खा लेते हैं। इस वजह से भी आपको पानी की उल्टी हो सकती है। इसके अलावा बुखार, दस्त, भूख न लगना और असहजता इसके अन्य लक्षण है। फूड पॉइजनिंग के कारण आपको डिहाईड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इश दौरान अपने आपको तरल पदार्थों से हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है।
3. अपच (indigestion)
अपच की स्थिति में भी आपको पानी की उल्टी होती है। जब आप अपने आवश्यकता से अधिक या कुछ अनाप-शनाप खा लेते हैं तो, ऐसी स्थिति होती है। लेकिन पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण भी आपको पानी की उल्टी हो सकती है। जैसे गैस्ट्रोपैरेसिस और गैस्ट्रो-इसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज विकार आदि। इसलिए हमेशा संतुलित खाना ही खाना चाहिए। साथ ही अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।
4. ओवरईटिंग (overeating)
ओवरईटिंग के कारण भी आपको कभी-कभी पानी की उल्टी आ सकती है। इस स्थिति में आपका पाचन तंत्र भोजन को अच्छे से पचा नहीं पाता है। यह आमतौर पर उनलोगों को होता है, जिनका पाचनतंत्र कमजोर होता है। इसके अलावा अगर आपकी किसी तरह की सर्जरी भी हुई है तो आपको ओवरईटिंग से बचना चाहिए। ऑपरेशन या सर्जरी के कारण आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।
5. माइग्रेन (migraine)
माइग्रेन की स्थिति में भी आपके स्कल के अंदर दबाव बढ़ जाता है, जिससे आपका सेरेब्रल-स्पाइनल फ्यूइड प्रभावित होता है। इस कारण से भी आपको पानी की उल्टी होती है। माइग्रेन के कारण आपके सिर में बहुत ज्यादा दर्द होता है। इस स्थिति में आप खुली हवा में बैठें और गहरी सांसे लें। साथ ही अपने आपको हाइड्रेट रखने के कोशिश करें।
6. कफ (cough)
कफ के कारण भी आपको पानी की उल्टी हो सकती है। इस स्थिति में मुंह में पानी आना, शरीर भारी होना, बार-बार नींद आना जैसे परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें- सिर में रहता है अक्सर दर्द तो इन 4 तरीकों से करें माइग्रेन का निदान, जानें कौन से हैं ये तरीके
पानी की उल्टी ठीक करने के उपाय (home remedies for vomiting)
1. अदरक
अदरक को पेट की समस्याओं के लिए सबसे कारगर घरेलू उपचारों में से एक है। अपच और कफ की स्थिति में अदरक का सेवन करने से आपको काफी आराम मिलता है। अदरक के एक टुकड़े को कूचकर आप पानी में मिला लें और इसका सेवन करें। इसके अलावा आप इसे शहद के साथ भी मिलाकर भी खा सकते हैं। साथ ही इसके टुकड़े को कूचकर आप मुंह में भी रख सकते हैं।
2. सौंफ
सौंफ मुंह का स्वाद बदलने के साथ-साथ पोषक तत्व से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से बदहजमी, एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या में आराम मिलता है। जी मिचलाना और उल्टी में सौंफ का पानी पीने के बहुत फायदे हैं। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो नियमित रूप से सौंफ के पानी का सेवन करें।
3. लौंग
लौंग में कई गुण होते हैं जो, उल्टी और पेट की समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। पानी की उल्टी होने पर लौंग की कुछ कलियां मुंहे में चबा सकते हैं। उल्टी रोकने के लिए आप लौंग के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर चाटने से भी राहत मिलती है । साथ ही अगर आपका मन घबराएं तो आप लौंग के तेल को रूमाल में रखकर सूंघ भी सकते हैं।
4. पुदीना
उल्टी होने पर आधा कप पुदीने का रस पीने से उल्टी आना बंद हो जाएगी। इसके अलावा आप पुदीने के पत्ते का भी सेवन कर सकते हैं। पुदीने से अपच और तनाव की स्थिति में भी आराम मिलता है। साथ ही पेट दर्द में पुदीने को काली मिर्च, जीरा और हींग के साथ खाने से आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है माइग्रेन की समस्या, जानें बचाव के 10 आसान उपाय
5. नींबू
उल्टी होने पर एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च मिलाकर भी खाने से उल्टी बंद हो जाती है।साथ ही यह आपको तरोताजा भी रखता है।
अगर आप पानी की उल्टी से परेशान है तो, शराब , स्मोक और किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने से बचें। ये चीजें आपको ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा अपच की स्थिति में भी हल्की-फुल्की चीजें खाते रहें। साथ ही अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखें। साफ-सूथरा खाना खाएं। तनाव या चिंता की स्थिति में योग या एक्सरसाइज जरूर करें। स्थिति खराब होने पर आप अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
Main Image Credit - Blogspote.in