Doctor Verified

गर्भावस्था के दौरान खून की उल्टी होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Causes Of Vomiting Blood During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को उल्टी होना एक सामान्य लक्षण माना जाता है। लेकिन, इस समय खून की उल्टी होना कई मामलों में गंभीर समस्या का संकेत होता है। इस लेख में जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में खून की उल्टी कम करने के क्या कारण हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भावस्था के दौरान खून की उल्टी होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


Pregnancy Me Khoon Ki Ulti Hona: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो कई तरह के लक्षण का कारण बन सकते हैं। गर्भावस्था की पहली तिमाही में ज्यादातर महिलाओं को जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे मॉर्निंग सिकनेस के नाम से जाना जाता है। लेकिन, यदि गर्भावस्था में महिलाओं को खून की उल्टी हो रही है या उल्टी में खून आ रहा है तो यह एक गंभीर समस्या का कारण भी हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान खून की उल्टी होना एक अच्छा संकेत नहीं है। डॉक्टर इसे हेमेटेमेसिस (Hematemesis) के नाम से जानते हैं। इस लेख में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, मुंबई की गाइनाक्लॉजिस्ट कंसल्टेंट डॉक्टर नेहा अभिजीत पवार (Dr. Neha Abhijit Pawar, Consultant, Gynaecology, Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Mumbai) से जानते हैं कि गर्भावस्था में खून की उल्टी होने के क्या कारण हो सकते हैं?

गर्भावस्था के दौरान खून की उल्टी होने के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Vomiting Blood During Pregnancy In Hindi

हाइपरमेसिस ग्रेविडरम (Hyperemesis Gravidarum)

गर्भावस्था के दौरान खून की उल्टी होने के प्रमुख कारणों में हाइपरमेसिस ग्रेविडरम को भी शामिल किया जाता है। यह स्थिति मॉर्निंग सिकनेस का एक गंभीर रूप है। इस स्थिति में लगातार और जोर से उल्टी आने के कारण आहार नली (esophagus) या पेट की परत पर छिल सकती है, जिससे उल्टी करते समय खून आ सकता है।

causes-of-vomiting-blood-during-vomiting-in

गैस्ट्रिटिस और पेप्टिक अल्सर (Gastritis or Peptic ulcers)

इस समस्या के संभावित कारणों में गैस्ट्रिक समस्याओं जैसे गैस्ट्रिटिस या पेप्टिक अल्सर को भी शामिल किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव, तनाव और आहार संबंधी आदतों में बदलाव इन स्थितियों को बढ़ा सकते हैं, जिससे पेट में ब्लीडिंग हो सकता है। ऐसे में जब महिलाएं उल्टी करती है तो यह ब्लड उल्टी के साथ बाहर निकाला जा सकता है।

आहार नली में कट लगना

पेट के अंदुरुनी म्यूकस मेमब्रेन और आहार नली में कट लगने को कारण गर्भावस्था में महिलाओं को खून की उल्टी हो सकती है। इस स्थिति को मैलोरी वीस टियर (Mallory-Weiss tear) कहते हैं। हालांकि यह स्थिति दुर्लभ होती है, लेकिन ऐसे मामलों में तुरंत इलाज की जरूरत होती है।

महिलाओं को पहले से लिवर से जुड़ी समस्याएं

इसके अलावा, यदि किसी महिला को पहले से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और लिवर से जुड़ी समस्याओं हो जैसे कि एसोफैगल वैरिस या पोर्टल हाइपरटेंशन तो ऐसे में गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है।

नाक औ मसूड़ों का खून बाहर निकलना

कई मामलों में गर्भावस्था के दौरान जब महिलाएं के नाक और मसूड़े से निकलने वाला खून उनके पेट में चले जाता है। ऐसे में जब वह उल्टी करती है तो यही खून उल्टी के साथ पेट से बाहर निकल जाता है। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि उनको खून की उल्टी हो रही है। इसी तरह, आयरन सप्लीमेंट या कुछ तरह के आहार उल्टी के रंग को बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खून की उल्टी होने के कारण कुछ भी हो, लेकिन यह एक मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है। प्रेग्नेंसी में खून की उल्टी होना महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जोखिम कारक हो सकती है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना मुश्किल भरा हो सकता है। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Read Next

क्या (गठिया) गाउट की समस्या में प्रेग्नेंसी पर प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version