Why do Gums Bleed During Brushing: सुबह आंख खुलते ही खुद को रिफ्रेश करने के लिए सबसे पहला काम जो मैं करती हूं वो है ब्रेशिंग। ब्रश करने से न सिर्फ मेरी आंखें खुलती हैं बल्कि दिमाग भी शुरू हुए दिन के बारे में सोचने लगता है। लेकिन कल सुबह जब मैं ब्रश कर रही थी तो अचानक से मेरे दांतों में दर्द हुआ और दांतों से खून आने लगा। दांतों से खून आता देख में थोड़ा सा घबरा गई, लेकिन फिर मैंने इसे इग्नोर किया और अपने रेगुलर काम में लग गई। आज फिर मेरे साथ सेम चीज हुई। मेरी ही तरह अगर आप भी ब्रश करते वक्त दांतों में आए खून को नजरअंदाज कर देते हैं तो सावधान हो जाइए। जय माता डेंटल क्लीनिक के डेंटल एक्सपर्ट और डेंटिस्ट दीपक शुक्ला का कहना है कि दांतों से खून आना कई बीमारियों की शुरुआती लक्षण हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। ब्रश करते वक्त दांतों से खून क्यों आता है?
डेंटल एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रश करते समय दांतों से खून आने के कई कारण हो सकते है। कई बार लोगों के मसूड़ों में सूजन होती है, जिसका अंदाजा वो नहीं लगा पाते हैं। मसूड़ों में सूजन होने की वजह से दांतों से खून आ जाता है। मसूड़ों में होने वाली सूजन और बीमारियों को पेरियोडोंटल डिजीज भी कहा जाता है। इसमें दांतों के चारों ओर मसूड़ों और हड्डियों में संक्रमण हो जाता है। जिससे चारों तरफ प्लेक (Plaque) बनने लगते हैं। प्लेक की वजह से दर्द और दांतों से खून की समस्या होती है। ब्रश करते समय यह समस्या ज्यादा इसलिए हो जाती है, क्योंकि ब्रश की वजह से दांतों पर जोर पड़ता है। ब्रश के जोर की वजह से मसूड़े दबते हैं और खून आने की समस्या होती है।
दांतों से खून आना किस बीमारी के लक्षण हैं?
दांतों से खून आने के पीछे कई बीमारियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर में विटामिन सी और के की कमी होने की वजह से दांतों और मसूड़ों से खून आता है। लिवर में इन्फेक्शन, महिलाओं में मेनोपॉज या मेंस्ट्रुअल साइकिल की वजह से भी दांतों से खून आने की समस्या होती है।
इसे भी पढ़ेंः Measles Cases in MP: मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं खसरा के मामले, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके
मसूड़ों से खून आने के बचाव के तरीके Prevention of Bleeding Gums
ब्रश करते समय दांतों से खून की समस्या न हो इसके लिए आप नीचे दिए गए उपाय अपना सकते हैं
अगर आपके दांतों से खून आता है तो सबसे पहले अपने टूथब्रश को बदलें। एक्सपर्ट का मानना है कि हार्ड ब्रिसल्स की वजह से भी दांतों और मसूड़ों पर दबाव बनता है और दांतों से खून आने की समस्या होती है। इससे बचने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला टूथब्रश इस्तेमाल करें।
धूम्रपान करते हैं या तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल न करें। इन चीजों का इस्तेमाल करने से भी दांत और मसूड़े कमजोर होते हैं और खून आने की समस्या होती है।
अपनी रेगुलर डाइट में विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व से भरपूर खाने को शामिल करें। इन पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी दांतों से ब्लीडिंग की समस्या होती है।
जो लोग सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उनमें भी दांतों से संबंधित परेशानियां ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।