पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसके 9 कारण

Upper Stomach Pain: पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा है, तो इस बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। जानें, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसके 9 कारण


Upper Stomach Pain in Hindi: पेट में दर्द एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के लोगों को परेशान कर सकती है। अकसर लोगों को लगता है कि पेट में दर्द गैस की वजह से होता है, या फिर पेट में कीड़ों की वजह से दर्द का अनुभव हो सकता है। लेकिन अगर आपको अकसर ही पेट में दर्द होता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि लंबे समय तक पेट में दर्द होना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। खासकर, अगर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा है, तो इसके कारण गंभीर हो सकते हैं। तो चलिए, डॉ. निशांत नागपाल,  वरिष्ठ सलाहकार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोबिलरी साइंसेज, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स लीवर एंड डाइजेस्टिव डिजीज इंस्टीट्यूट, ओखला, नई दिल्ली से विस्तार से जानते हैं ऊपरी पेट में दर्द क्यों होता है? या फिर ऊपरी पेट में दर्द के कारण (Pet ke Upari Hisse me Dard ke Karan)- 

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण- Upper Stomach Pain Causes in hindi

1. अपच- Indigestion

अपच होने पर अकसर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। ये वैसे तो खाने से जुड़ी गलतियों के कारण होता है, लेकिन अपच के भी कई कारण होता है। जैसे कि जल्दी-जल्दी खाना खाना, खाना सही से ना पचना या कोई कोई बीमारी। इस तरह की अपच के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में या दोनों तरफ जलन का भी अनुभव हो सकता है। इस दौरान पटे के ऊपरी हिस्से में सूजन और असहजता महसूस होती है। इसके कारण आपका जी मिचलाना और गैस की समस्या महसूस हो सकती है। 

upper stomach Pain

2. गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD)

गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) एसिड रिफ्लक्स है, जो आपके एसोफैगल लाइनिंग को परेशान कर सकता है। जीईआरडी में आप पेट से छाती में ऊपर जाते हुए गैस या भारीपन को महसूस कर सकते हैं। इससे आपको अपने ऊपरी पेट में दर्द महसूस हो सकता है। इसकी वजह से आपको छाती में दर्द, निगलने में समस्या और खट्टी डकार और अनिद्रा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3. गोल ब्लैडर में पथरी- Gallstones

पित्ताशय की पथरी की वजह से भी आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द का अहसास हो सकता है। आपको बता दें कि पित्त एक पाचक द्रव है, जो लिवर में बनता है और आपके पित्ताशय में जमा होता है। जब आप खाते हैं, तो पित्ताशय की थैली सिकुड़ जाती है और पित्त को छोटी आंत (डुओडेनम) में खाली कर देती है। जब ये पित्त ज्यादा बनने लगता है और पथरी का रूप ले लेता है, तो पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। इसके साथ ही दाहिने कंधे में दर्द, उल्टी या मितली, ब्रेस्टबोन के नीचे अचानक तेज दर्द जैसे लक्षणों से भी जूझना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Stomach Pain: पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है खतरनाक संकेत, इन 6 मामलों में कभी न बरतें लापरवाही

4. गैस्ट्राइटिस- Gastritis

गैस्ट्राइटिस (Gastritis) उन लोगों को ज्यादा होता है, जो शराब का सेवन ज्यादा करते हैं। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। अत्यधिक शराब पीने और नियमित रूप से दर्द निवारक दवाओं का उपयोग करने से भी गैस्ट्राइटिस हो सकता है। स्थिति आपके ऊपरी पेट में दर्द या जलन पैदा कर सकती है जो खाने के समय और बढ़ सकता है। इसलिए गैस्ट्राइटिस से बचाव के लिए हमें ज्यादा तेल मसाला खाने से बचना चाहिए और साथ ही एसिडिटी की दवाओं और पेन किलर्स का उपयोग करने से भी बचना चाहिए। 

5. नाभि खिसकना- Navel Displacement

नाभि का हमारे पाचन तंत्र से गहरा संबंध होता है, इसलिए नाभि में किसी भी तरह के असंतुलन हमारे पेट दर्द का कारण बनती है। इसलिए नाभि खिसकने पर कई बार ऊपरी पेट में भी दर्द हो सकता है। हालांकि ये ध्यान दें तो, ये धीमे-धीमे घूमता रहता है पर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में भी दर्द बनी रह सकती है। इसके साथ ही आपको खट्टी डकारें, अपच, कब्ज, दस्त आदि जैसे अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं।

6. इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS)

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) के रोगी भी आमतौर पर पेट में दर्द और ऐंठन महसूस करते हैं। दर्द पेट के ऊपरी हिस्से में दाएं या बाएं में हो सकता है या ये फैल भी सकता है। मरीजों को अक्सर ऐसे दर्द के बारे में अच्छे से बता पाने में मुश्किल होती है। इसमें आंतों में सूजन आ जाती है जिससे पाचन संबंधी परेशानियां, ब्लॉटिंग की समस्या और कब्ज की परेशानी भी रहती है। 

upper stomach pain

7. पेनक्रिएटाइटिस- Pancreatitis

पेनक्रिएटाइटिस (Pancreatitis) तब होता है जब पेनक्रियाज में सूजन आ जाती है। दरअसल,  पेनक्रियाज एक लंबी, चपटी ग्रंथि है जो पेट के ऊपरी हिस्से में पेट के पीछे टिकी हुई है। ये पाचक एंजाइम पैदा करता है जो पाचन में मदद करता है। साथ ही ये हार्मोन को भी बनाता है जो आपके शरीर को चीनी (ग्लूकोज) पचाने में मदद करते हैं।  ज्यादा शराब और धूम्रपान करने से पेनक्रिएटाइटिस हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : Peptic Ulcer Disease: बार बार एसिडिटी होने का कारण हो सकती है ये बीमारी, डॉक्टर से जानें कारण और लक्षण

8. पेप्टिक अल्सर- Peptic Ulcer

पेप्टिक अल्सर एक खुला घाव है जो या तो आपके पेट की परत (गैस्ट्रिक अल्सर) के अंदर या आपकी छोटी आंत के ऊपरी हिस्से पर होता है।  पेप्टिक अल्सर का कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन या एस्पिरिन जैसे कुछ दर्द निवारक दवाओं का लंबे समय से उपयोग करने के कारण भी हो सकता है। पेप्टिक अल्सर से पेट में जलन हो सकती है, जिसे आप अपने ऊपरी पेट के बाईं ओर दर्द महसूस कर सकते हैं।

9. लिवर से जुड़ी बीमारियां- Liver Diseases

लिवर से जुड़ी बीमारियों चाहे वो हेपेटाइटिस हो या लीवर एब्सेस (liver abscess) इन दोनों में ही आप ऊपरी पेट के दाहिने हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं। लीवर एब्सेस में तो लिवर में फोड़ा हो जाता है,जिससे लिवर डैमेज होने लगती हैं। 

इस तरह आप इन 10 कारणों से अपने ऊपरी पेट में दर्द महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं  में पीरियड्स, यूटीआई इंफेक्शन और एंड्रियोमेट्रियोसिस के कारण भी आपको ऊपरी में  दर्द हो सकता है। तो, अगर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो तो, नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं। 

Read Next

सर्वाइकल की बीमारी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और राहत के उपाय

Disclaimer