पेट में गैस बनने और पाचन सही ढंग से न हो पाने की स्थिति में लोगों को अक्सर पेट फूलने की समस्या से जूझना पड़ता है। पेट फूलने की समस्या को अंग्रेजी में ब्लोटिंग भी कहा जाता है जिसकी वजह से कई अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। पेट फूलने की समस्या में आपको पेट में दर्द, मरोड़ और ऐंठन का अनुभव करना पड़ सकता है। इतना ही नही इस समस्या में उल्टी और मतली से भी गुजरना पड़ सकता है। हालांकि ज्यादातर लोगों को यह समस्या खानपान की वजह से होती है। आप जिन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं वह किसी न किसी रूप में आपको फायदा जरूर पहुंचाते हैं लेकिन गलत तरीके से इनका सेवन करने पर आपको पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ब्लोटिंग की समस्या होने पर आप अगर इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपको और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ब्लोटिंग की समस्या होने पर आपको इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, आइये जानते हैं इनके बारे में।
पेट फूलने की समस्या (ब्लोटिंग) में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन (Foods to Avoid in Bloating)
पेट के अंदर मौजूद परत जिसे म्यूकोसा कहते हैं, भोजन के पाचन में काम करती है। म्यूकोसा में मौजूद ग्रंथियों से पाचन के लिए जरूरी एसिड और एंजाइम निकलते हैं। म्यूकोसा में सूजन आने की वजह से गैस बनने की समस्या होती है। पेट में गैस अधिक बनने और पाचन सही ढंग से न होने की वजह से ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न होती है। ब्लोटिंग की समस्या में छोटी आंत में गैस भर जाती है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है। हालांकि ब्लोटिंग की समस्या के कारण तमाम हैं लेकिन खानपान में गड़बड़ी, कब्ज और पेट में पानी भरने की समस्या को इसका प्रमुख कारण माना जाता है। ब्लोटिंग की समस्या में इन फूड्स का सेवन बिलकुल भी नहीं किया जाना चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
1. बीन्स (Beans)
ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या में बीन्स का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। बीन्स में मौजूद फाइबर की वजह से भोजन देर से पचता है और इसकी वजह से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बीन्स में मौजूद कार्बोनेट्स को पचाने के अधिक एंजाइम की जरूरत होती है। लेकिन ब्लोटिंग की समस्या में एंजाइम का निर्माण कम हो जाता है जिसकी वजह से पेट फूलने पर बीन्स के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाएं ये 5 आसान टिप्स
2. ऑयली और फैटी चीजों का सेवन (Oily and Fatty Foods)
पेट फूलने की समस्या में ऑयली और फैट युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा भोजन करने से पेट को पाचन के लिए अधिक दबाव पड़ता है और इसकी वजह से ब्लोटिंग की समस्या में होने वाली दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पाचन से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप अक्सर ब्लोटिंग की समस्या का शिकार हो जाते हैं तो ऑयली और फैट की अधिकता वाली चीजों के सेवन से बचें।
इसे भी पढ़ें : कोरोनाकाल में गर्म चीजों के इस्तेमाल से पेट पर पड़ रहा है बुरा असर! इन 6 तरीकों से पेट की गर्मी को करें दूर
3. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Carbonated Drinks)
ब्लोटिंग की समस्या में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करना खतरे से कम नहीं है। आज के समय में ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी समस्या में इनका सेवन करते हैं लेकिन ये फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में कॉर्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से आपके पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर होता है। पेट फूलने की समस्या में इनका सेवन करने से आपको पेट में दर्द और उल्टी आदि का सामना करना पड़ सकता है। ब्लोटिंग की समस्या से ग्रसित लोगों को इनके सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : इन 5 लोगों को अनार से रहना चाहिए दूर, वरना बढ़ सकती हैं समस्याएं
4. गेहूं का सेवन (Wheat)
ब्लोटिंग की समस्या में गेहूं और इससे बनी चीजों का सेवन नुकसानदायक होता है। पेट फूलने पर आपको गेहूं, रोटी और ब्रेड का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप गेहूं के सेवन के बाद पेट फूलने की समस्या (ब्लोटिंग) का अनुभव करते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको ग्लूटेन-फ्री फूड्स के सेवन की जरूरत है।
5. नमकीन चीजों का सेवन (Salty Foods)
ब्लोटिंग की समस्या में नमकीन चीजों के सेवन से परहेज रखना चाहिए। क्योंकि नमक वाली चीजों के सेवन से आपके शरीर में प्यास बढ़ेगी और इसकी वजह से पेट में पानी की मात्रा बढ़ेगी। इसके अलावा नमकीन चीजों का सेवन करने से आपके शरीर से तरल पदार्थ बाहर नहीं निकलते हैं जिसकी वजह से ब्लोटिंग की समस्या में और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : हर समय पेट रहता है फुल और टाइट? ये भी हो सकता है पेट की बीमारियों का लक्षण, जानें इसके कारण और इलाज
पेट फूलने की समस्या (ब्लोटिंग) में इन चीजों का सेवन करने से यह समस्या और बढ़ जाती है। अगर आप पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से बचें। अगर आपको बार-बार ब्लोटिंग की समस्या हो रही है तो इसके इलाज के लिए किसी एक्सपर्ट चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi