
यदि आप भी अपने फूले हुए पेट को 24 घंटे से कम समय में फ्लैट करना चाहते हैं तो यह टिप्स फॉलो करें।
कई बार चाह कर भी हम अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते क्योंकि हमारा फूला हुआ पेट हमें इजाज़त नहीं देता। हम न चाह कर भी उस ड्रेस को पहनने का आईडिया ड्रॉप कर देते हैं, सिर्फ इसलिए कि इस फूले हुए पेट के कारण, हमें दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। परंतु एक्सपर्ट के अनुसार यह परेशानी बहुत बड़ी नहीं। इसलिए यह कोई चिंता का विषय नहीं है। आप के खाने पीने से कई बार आप का पेट फूल जाता है जो कुछ समय के बाद ठीक हो जाता है।
1.ज्यादा पानी पिएं (drink water)
जब लोगो का पेट फूल जाता है तो वह पानी पीना छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि यदि वे पानी पिएंगे तो उनका पेट पहले से भी अधिक फूल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। आप को इस समय पानी अवश्य पीना चाहिए। यह आप के शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। जिसके कारण आप का पेट थोड़ी देर बाद पहले जैसा हो जाता है।
2.सेंधा नमक का स्नान लें (Take an Epsom salt bath)
ऐसे में सेंधा नमक से नहाना फायदेमंद होता है और दो कप मैग्नीशियम से भरपूर सेंधा नमक को नहाने के पानी में मिलाने से ये आपके शरीर से अतिरिक्त पानी को खींच लेगा व मैग्नीशियम को अवशोषित करेगा, जो एक इलेक्ट्रोलाइट है। साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए, केवल सप्ताह में एक बार ऐसा करें।
इसे भी पढ़ें : पाचन से लेकर अच्छी इम्यूनिटी तक, आपकी 80% सेहत आपके आंतों से जुड़ी होती है, जानें इसे हेल्दी रखने के 5 उपाय
3. केला खाएं (Eat a banana)
केले में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जोकि आप के फूले हुए पेट को वापिस अंदर जाने में मदद करता है। पोटेशियम आपके आहार में सोडियम के प्रभाव को समाप्त कर देता है, जो कि जल प्रतिधारण का एक सामान्य कारण है। अतः आप को केला या वह चीज जिसमे पोटेशियम की मात्रा अधिक होती हो, अवश्य ही खाना चाहिए। इससे आप का पेट थोड़े समय बाद वापिस नॉर्मल हो जाएगा।
4. कुछ सब्जियां न खाएं (Avoid certain veggies)
यदि आप का पेट फूल गया है और आप उसे ठीक करना चाहते हैं तो कुछ समय के लिए सब्जियां जैसे प्याज, ब्रोकली, गोभी, पत्ता गोभी आदि न खाएं वर्ना आप की हालत पहले से भी अधिक खराब हो सकती है। इन सब्जियों से आप का पेट और अधिक फूल सकता है। क्योंकि भले ही ये स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्वों से भरे हों, पर ये FODMAPs (Fermentable Oligosaccharides, Disaccharides, Monosaccharides, और Polyols) में उच्च होते हैं।
5. चुइंगम्स न चबाएं (Don't chew gum)
चुइंगम्स या अन्य किसी भी प्रकार की गम आप के पेट को फुलाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। अतः ऐसी हालत में इनका का सेवन न करें। इनमे शुगर व अल्कोहल पाया जाता है जिसके कारण आप का पेट अधिक फूल सकता है। इनमें शुगर, एल्कोहल और कृत्रिम मिठास जैसे सोर्बिटोल और जाइलिटोल भी होते हैं।क्यों कि ये आपके शरीर द्वारा अवशोषित नहीं किया जाता है इसलिए पेट फूलने की परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें : आपके पाचन तंत्र (Digestive System) के बारे में आपको जरूर जाननी चाहिए ये 5 बातें, ताकि गड़बड़ हो तो चल जाए पता
6. अपना डिनर जल्दी कर लें (Eat dinner early)
आप यदि अपना डिनर समय से या जल्दी कर लेते हैं तो आप को कभी भी फूलने का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम दिन में खाना कम ही खाते हैं और लंच से डिनर तक का समय बहुत अधिक हो जाता है। जितना अधिक यह समय होगा आप को उतनी अधिक भूख लगेगी जिससे कुछ कैलोरीज़ आप अपने अंदर ले जाएंगे। अतः समय से डिनर करें। रात के खाने और कल के पहले भोजन के बीच कम से कम 12 घंटे हो। इस तरह पाचन तंत्र को ठीक होने का समय मिलेगा।
अदरक से हमारे स्वास्थ्य को कई सारे लाभ मिलते हैं। कई बार आप का पेट इन्फ्लेमेशन या कुछ अन्य कारणों से फूल जाता है जिसको अदरक ठीक कर सकता है। इसलिए अदरक वाली चाय जरूर पिएं। इससे आप की थकान भी मिटेगी और आप के पेट फूलने की समस्या भी जल्द से जल्द दूर होगी। पेट फूलने का एक अन्य कारण सूजन है, जो अक्सर मसालेदार भोजन, डेयरी और रासायनिक खाद्यों के कारण होता है।
Read more articles on Other-Diseases in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।