आंत हमारी सेहत के लिहाज से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अंग है। हमारा शरीर और हमारी सेहत पर हमारे खाए-पिए का असर पड़ता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप हेल्दी चीजें खाएं, तो आपके शररी को उसमें मौजूद सभी पोषक तत्व मिल ही जाएं। इसका कारण यह है कि पोषक तत्वों को अलग करने और शरीर के अंगों तक पहुंचाने का काम पाचन के दौरान होता है और खाने को पचाने की जिम्मेदारी आंतों की है। ऐसे में अगर आंत स्वस्थ न रहें, तो आप कितनी भी हेल्दी चीजें खाएं, आपकी सेहत बनने से रही। इसी तरह शरीर के इम्यून सिस्टम की लगभग 70% सेल्स आंतों में होती हैं। इस लिहाज से भी आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं, इसमें मौजूद बैक्टीरिया। और आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वस्थ व्यक्ति की आंतों में लगभग 40 ट्रिलियन (40 लाख करोड़) बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया खाने को तोड़ने से लेकर पचाने तक सैकड़ों काम करते हैं, जिसके कारण आप सेहतमंद रह पाते हैं। आइए आपको बताते हैं आंतों को स्वस्थ रखने के लिए 5 सबसे जरूरी बातें, जिनके बिना आप पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह सकते हैं।
सप्ताह में कम से कम 20 फल और सब्जियां खाएं
फलों और सब्जियों में सबसे खास होता है-फाइबर। फाइबर आपके आंतों में मौजूद गंदगी को बाहर निकाल देता है, जिससे आंत स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा फलों सब्जियों में ढेर सारे पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं। इसके कारण भी ये आपके आंतों के लिए जरूरी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको सप्ताह में कम से कम 20 तरह के फल और सब्जियां जरूर खाने चाहिए। इसका मतलब है कि हर दिन आप 3 फल और सब्जियां खाएं। फलों सब्जियों के अलावा आप बीन्स, नट्स, साबुत अनाज आदि का भी सेवन करते रहें, क्योंकि ये भी प्लांट बेस्ड फूड हैं।
इसे भी पढ़ें: बहुत बिजी लाइफ के चक्कर में सेहत को क्यों करें नजरअंदाज, जानें व्यस्त लोगों के हेल्दी रहने के लिए 5 आसान टिप्स
टॉप स्टोरीज़
फर्मेंटेड फूड्स हैं आतों के लिए बेस्ट
आंतों में जो बैक्टीरिया होते हैं, वो बाहरी बैक्टीरिया की तरह आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए उनकी संख्या अगर बढ़ती है, तो आपके लिए फायदेमंद ही है। आंतों में बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने के लिए और आंतों को स्वस्थ रखने के लिए फर्मेंटेड (खमीरीकृत) फूड्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। भारत में बहुत सारे फर्मेंटेड डिशेज पहले से ही खाई जाती हैं, इसलिए आप भी इन्हें खाएं, जैसे- दही, छाछ, इडली, डोसा, रबड़ी, चीला, ढोकला, योगर्ट, गुन्द्रुक, कांजी, अप्पम, लस्सी आदि।
पानी पीने में न चूकें
पानी सारे शरीर की सेहत का आधार है। शरीर में न्यूट्रिएंट्स की सप्लाई, सेल्स में एनर्जी का बनना, सभी बॉडी फंक्शन्स के ठीक से काम करने और शरीर से गंदगी को बाहर निकालने के लिए पानी जरूरी है। इसलिए किसी एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन आपको खूब पानी पीना चाहिए। पानी ज्यादा पीने से आपके आंतों के बैक्टीरिया के लिए भोजन पचाना आसान होता है, क्योंकि इससे भोजन की प्रॉसेसिंग तेज हो जाती है। पानी शरीर के मेटबॉलिज्म को भी नियंत्रित रखता है और नर्व्स के स्ट्रेस को कम करता है। इसलिए हर दिन कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीने की आदत डालें।
मिट्टी में थोड़ा खेलें
आपको ये बात अजीब लग रही होगी लेकिन ये बात सच है कि मिट्टी भी हमारी आंतों को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दरअसल मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिया जब हमारे शरीर के संपर्क में आते हैं और सांसों के जरिए हमारे शरीर में जाते हैं, तो शरीर इनके खिलाफ रेजिस्टेंस पैदा करता है। इससे इम्यूनिटी डेवलप होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीमारी और इंफेक्शन का सबसे ज्यादा खतरा उन्हें होता है, जो बहुत अधिक साफ-सफाई का पालन करते हैं, कारण कि आप जितना अधिक बैक्टीरिया से दूर रहेंगे, आपका शरीर उसके खिलाफ उतना ही ज्यादा
इसे भी पढ़ें: 70% इम्यूनिटी सेल्स आपकी आंतों में होती हैं, जानें आंतों को स्वस्थ रखने के 5 आसान तरीके ताकि दूर रहे हर बीमारी
जंक फूड्स से दूर रहें
आंतों के लिए सबसे नुकसानदायक होते हैं जंक फूड्स क्योंकि इनमें न्यूट्रिएंट्स नहीं होते हैं और ये आंतों को नुकसान अलग पहुंचाते हैं। ज्यादातर जंक फूड्स तेल, घी और मैदे से बने होते हैं। ये तीनों ही चीजें चिकनी होती हैं, इसलिए आंतों में जाकर पर्त जैसी चिपक जाती हैं, जिससे पाचन पर असर पड़ता है। इसलिए आंतों को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप जंक फूड्स का सेवन कम से कम करें और नैचुरल फूड्स का सेवन ज्यादा करें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi