
अनार का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है।
शरीर में खून की कमी होने पर अधिकतर डॉक्टर अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार के सेवन से हमारे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर रूप से होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। अनार से सेहत को कई अन्य फायदे भी होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को अनार का सेवन पहुंचा सकता है नुकसान-
बढ़ सकती है एलर्जी
एलर्जी से ग्रसित लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर ऐसे लोगों को जिन्हें स्किन एलर्जी हो। दरअसरल, अनार से सेवन से शरीर में खून बढ़ता है। ऐसे में अगर आप स्किन एलर्जी होने पर अनार का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर पर लाल चकत्ते हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - कस्टर्ड एप्पल या शरीफा खाने से आपको मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाने में भी है मददगार
लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित व्यक्ति
लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसर, अनार की तासीर ठंडी होती है, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की गति को धीमी कर देती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, लो ब्लड प्रेशर की दवाई खाने वाले लोगों को अनार से सेवन से नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दवाई के साथ रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
इंफ्लूएंजा और खांसी से परेशान लोग
अनार की तासीर ठंडी होने की वजह से ऐसे लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, जो इंफ्लूएंडा या फिर सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं। अनार के सेवन से ऐसे लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - डायबिटीज रोगी को नहीं, बल्कि इन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है शकरकंद
कब्ज और गैस्ट्रिक की परेशानी
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार के सेवन से पाचनतंत्र बिगड़ सकता है। इसके अलावा गैस्ट्रिक की समस्या से परेशान लोगों को भी अनार नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होने की वजह से यह हमारे शरीर में सही से पच नहीं पाता है।
मानसिक समस्या
मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार खाने से दिमाग की नसें ठंडी हो सकती है। ऐसे में अगर आप मानसिक परेशानी से संबंधित कोई दवाई ले रहे हैं, तो यह उस दवाई के साथ केमिल रिएक्शन कर सकता है।
किस समय खाना चाहिए अनार
अनार का सेवन सुबह के समय करने से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। अनार में शुगर और विटामिंस भरपूर रूप से होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में गुणकारी होता है। सुबह में अनार का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करते हैं। शुगर हमारे शरीर को पर्याप्त उर्जा देने का कार्य करती है, ऐसे में सुबह ब्रेकफास्ट में अनार को जरूर शामिल करें।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।