सर्दी-खांसी ही नहीं इन 11 बीमारियों को दूर करे कचनार, एक्सपर्ट से जानिए इस्तेमाल करने का तरीका और इसके नुकसान

कचनार के सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कचनार का किस तरह करें सेवन-
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-खांसी ही नहीं इन 11 बीमारियों को दूर करे कचनार, एक्सपर्ट से जानिए इस्तेमाल करने का तरीका और इसके नुकसान


कचनार एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। जिसका सेवन कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। कचनार की छाल से लेकर जड़ों तक का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, कई लोग कचनार की पत्तियों का साग भी बनाकर खाते हैं। प्राचीनकाल से ही कचनार का सेवन किया जा रहा है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी से लेकर कई बीमारियों से राहत पाया जा सकता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि कचनार के फूलों से तैयार दवाई का सेवन करने से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से आप थायराइड, सर्दी-खांसी, मुंह में खाले जैसी कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। आइए जानते हैं कचनार के सेवन से सेहत को होने वाले फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका-

कचनार के सेवन से सेहत को होंगे ये 11 फायदे 

1. ब्लड को करे साफ

कचनार के सेवन से खून की सफाई अच्छे से होती है। डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि इसके फूलों या फिर छाले का आप काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। करीब 10-20 मिली काढ़ा को ठंडा करके इसमें 2-3 बूंदे शहद का मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपके शरीर में मौजूद खून की अच्छे से सफाई होगी। 

इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद में भृंगराज को बताया गया है कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें इसके 8 फायदे और नुकसान

2. सर्दी-खांसी से राहत

सर्दी-खांसी की परेशानी से राहत पाने के लिए आप कचनार के फूलों से तैयार काढ़ा का सेवन करें। दिन में दो बार 20 मिली काढ़ा का सेवन करने से सर्दी-खांसी की परेशानी से राहत मिलेगी। कचनार का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क करें।

3. मुंह के छाले का होगा इलाज

अगर आप मुंह के छाले से परेशान हैं, तो कचनार के छाल से बने काढ़े से कुल्ला करें। इससे मुंह के छाले से काफी राहत मिलेगी। काढ़ा तैयार करने के लिए 1 लीटर पानी में करीब 50 ग्राम कचनार की छाल मिलाकर उबालें। अच्छी तरह से पानी उबलने के बाद इससे कुल्ला करें। इससे आपको मुंह के छाले से तुरंत राहत मिलेगा।

4. पीरियड्स की परेशानी करे दूर

पीरिय़ड्स की शिकायत होने पर कचनार के फूलों से तैयार काढ़े का सेवन करें। इसके सेवन से अधिक रक्तस्त्राव की समस्या से राहत मिलेगी। अधिक रक्तस्त्राव होने पर दिन में दो बार 20 मिली काढ़ा का सेवन करें। 

5. गैस की परेशानी होगी दूर

गैस की परेशानी या फिर अपच की शिकायत होने पर दिन में दो बार 2 ग्राम आजवाइन के साथ 20 मिली काढ़ा का सेवन करें। इससे गैस की परेशानी से तुरंत राहत पा सकते हैं। ध्यान रहे कि बिना डॉक्टर के संपर्क के इसका सेवन ना करें।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है नोनी का जूस, एक्सपर्ट से जानें नोनी जूस के 8 फायदे और नुकसान

6. पाचन को करे दुरुस्त

पाचन को दुरुस्त करने में भी (kanchanar guggulu benefits) काफी असरदार साबित हो सकता है। पाचन में गड़बड़ी होने पर 10-20 ग्राम कचनार की जड़ लें। इसका काढ़ा तैयार करें। दिन में दो बार इस काढ़ा का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगा।

7. अर्थराइटिस की परेशानी से राहत

कचनार के सेवन से अर्थराइटिस और सोरायसिस में होने वाली परेशानी से राहत पा सकते हैं। अर्थराइटिस में होने वाली सूजन जैसी परेशानी से राहत पा सकते हैं। इसमें चलने, उठने-बैठने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। शरीर में किसी तरह की परेशानी होने पर कचनार का सेवन करें। इससे सूजन की परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

8. ल्यूकोरिया से करे बचाव

महिलाओं में होने वाली ल्यूकोरिया बीमारी से राहत दिलाने में कचनार काफी फायदेमंद हो सकता है। ल्यूकोरिया की परेशानी होने पर इसके लाल फूलों  से तैयार 1-2 ग्राम चूर्ण का सेवन करें। इससे ल्यूकोरिया परेशानी से राहत पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या है तोदरी? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानिए इसके 8 असरदार फायदे

9. बवासीर से मिलेगी राहत

बवासीर की परेशानी होने पर कचनार की जड़ का चूर्ण तैयार करें। सुबह 1 गिलास छाछ के साथ 1 से 2 ग्राम चूर्ण का सेवन करें। इससे पाचन की परेशानी के साथ-साथ बनासीर की परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

10. पीलिया का करे इलाज

पीलिया की परेशानी होने पर कचनार के पत्तों का सेवन करें। इसके पत्तों से तैयार पेस्ट का सेवन 1 गिलास दूध के साथ करें। इससे पीलिया की समस्या से राहत पा सकते हैं। 

11. पेचिश का करे इलाज

दस्त या फिर पेचिश की परेशानी होने पर कचनार का सेवन करें। इसका स्वाद कसैला और ठंडा होता है, जो दस्त की परेशानी को कम करता है। यदि दस्त में ब्लड आ रहा है, तो इसके सेवन से आपकी परेशानी दूर हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - एड़ी में क्यों होता है दर्द? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए एड़ी में दर्द का आयुर्वेदिक इलाज

कचनार के साइड-इफेक्ट्स 

कचनार एक आयुर्वेदिक हर्बल है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको पेट में गैस, स्किन में रैशेज, खुजली हो सकती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को इसके टेस्ट के कारण उल्टी होने लगती है। इस बात का ध्यान रखें कि हर्बल दवाई हमेशा सुरक्षित नहीं होती है और ना ही सब पर एक समान सूट कर सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 

Read More Articles on  Ayurveda in Hindi  

 

 

Read Next

एड़ी में क्यों होता है दर्द? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए एड़ी में दर्द का आयुर्वेदिक इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version