Expert

अमरूद खाने के बाद पेट दर्द क्‍यों होता है? एक्‍सपर्ट से समझें कारण

अमरूद खाने के बाद कुछ लोगों को पेट दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं इस लेख में अमरूद खाने के बाद पेट दर्द होने के कारण। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अमरूद खाने के बाद पेट दर्द क्‍यों होता है? एक्‍सपर्ट से समझें कारण

Stomach Pain After Eating Guava: सर्दि‍यों में अमरूद खाने का मजा ही कुछ और है। अमरूद, सर्द‍ियों में खाए जाने वाला एक फल है। सर्दि‍यों में अमरूद का सेवन करने से शरीर को व‍िटाम‍िन-सी, के और बी6 जैसे पोषक तत्‍व म‍िलते हैं। अमरूद में आयरन, फॉस्‍फोरस, कैल्‍श‍ियम, पोटैश‍ियम, कॉपर, कार्ब्स और डायटरी फाइबर जैसे गुण मौजूद होते हैं। कुछ लोगों को अमरूद खाने के बाद पेट में दर्द होने लगता है। इस लेख में जानेंगे क‍ि आख‍िर ऐसा क्‍यों होता है और पेट दर्द से बचने के ल‍िए क्‍या करना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।          

stomach pain after eating guava

अमरूद खाने से पेट दर्द क्‍यों होता है?- Stomach Pain After Eating Guava

अमरूद की तासीर ठंडी होती है। सर्दि‍यों में ज्‍यादा अमरूद खाने के कारण पेट में दर्द हो सकता है। अमरूद में मौजूद बीज आसानी से पचते नहीं है, ज‍िसके कारण पेट में दर्द हो सकता है। कई लोग पके अमरूद की जगह कच्‍चे अमरूद खा लेते हैं, ज‍िससे पेट में दर्द होने लगता है। आपको इस बात का भी ख्‍याल रखना है क‍ि अमरूद को खाली पेट नहीं खाना चाह‍िए। अमरूद के बीज खाली पेट पचता नहीं है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्‍या हो सकती है।   

अमरूद में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है- Guava Have a Lot of Fiber 

अमरूद में डायटरी फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है। कुछ लोगों को इसे पचाने में समय लगता है। अमरूद का सेवन करने से ब्‍लोट‍िंग, गैस और पेट में ऐंठन की समस्‍या हो सकती है। अमरूद में एक प्राकृतिक शुगर मौजूद होता है ज‍िसे फ्रुक्‍टोज कहते हैं। कुछ लोगों को फ्रुक्‍टोज को डाइजेस्‍ट करने में परेशानी होती है ज‍िससे पेट दर्द होता है। ज‍िन लोगों को अमरूद से एलर्जी होती है, उन्‍हें पेट में दर्द हो सकता है।    

इसे भी पढ़ें- व‍िंटर डाइट में शाम‍िल करें गुलाबी अमरूद, दूर हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 5 समस्‍याएं

अमरूद खाने का सही तरीका- Right Way to Eat Guava 

अगर आपको भी अमरूद खाने से पेट में दर्द होता है, तो आपको अमरूद दोपहर के समय खाना चाह‍िए। भोजन खाने से एक घंटा पहले या भोजन खाने से 2 घंटे बाद अमरूद का सेवन कर सकते हैं। अमरूद को सुबह, रात या शाम को खाने से बचना चाह‍िए। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Khichdi Benefits: मकर संक्रांति पर जरूर खाएं खिचड़ी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer