Expert

खाना खाने के बाद होता है पेट दर्द? एक्‍सपर्ट से जानें इसका कारण

Stomach Pain After Eating Food: कई लोगों को खाना खाते ही पेट में दर्द होने लगता है। इसके पीछे कई बीमारी और खराब आदतें हो सकती हैं। जानें कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के बाद होता है पेट दर्द? एक्‍सपर्ट से जानें इसका कारण


Stomach Pain After Eating Food: क्‍या आपको खाने के बाद पेट में तेज दर्द होता है? कभी सोचा है आख‍िर ऐसा क्‍यों होता है? सबसे कॉमन कारण की बात करें, तो वह है इंडाइजेशन ज‍िसे हम बदहजमी के नाम से भी जानते हैं। बदहजमी के कारण पेट के ऊपरी ह‍िस्‍से में तेज दर्द होता है। ज्‍यादा खा लेने के कारण, जल्‍दी-जल्‍दी खाने के कारण, फैटी फूड खाने के कारण, एल्‍कोहल पीने या कैफीन की ज्‍यादा मात्रा लेने के कारण खाने के बाद पेट में दर्द होता है। ज‍िन लोगों को फूड इंटॉलेरेंस जैसे दूध को पचा पाने में परेशानी होती है, उन्‍हें भी खाने के बाद पेट में दर्द हो सकता है। क‍िसी खास खाद्य पदार्थ से एलर्जी यानी फूड एलर्जी के कारण भी पेट में दर्द हो सकता है। ग्‍लूटन, डेयरी प्रोडक्‍ट्स या नट्स का सेवन करने के कारण पेट में दर्द हो सकता है। इस लेख में आगे हम जानेंगे खाने के बाद पेट में दर्द होने के अन्‍य कारणों के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।       

खाने के बाद पेट दर्द होने के कारण- Stomach Pain After Eating Food Causes     

stomach pain after eating food

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज- Gastroesophageal Reflux Disease

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज तब होता है ज‍ब आप हैवी खाना खाते हैं या खाने के बाद तुरंत लेट जाते हैं। ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में खाना एसोफैगस के रास्‍ते होता हुआ बाहर आ जाता है। वहीं कई ऐसी चीजें ज‍िसे खाकर भी गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज हो सकता है। जैसे- चॉकलेट, खट्टे फल, टमाटर, प्‍याज, फैटी फूड या स्‍पाइसी फूड आद‍ि।  

इसे भी पढ़ें- खाने के तुरंत बाद होने लगता है पेट दर्द? जानें इससे बचाव के 5 ट‍िप्‍स

पैंक्रियाटाइटिस- Pancreatitis

पैंक्रियाटाइटिस का मतलब होता है पैंक्रियाज में सूजन की समस्‍या। पैंक्रियाज में सूजन होने के कारण पेट में दर्द होता है। ऐसा ज्‍यादातर तब होता है जब आप फैटी फूड्स या एल्‍कोहल का सेवन करते हैं। 

फूड पॉइजनिंग- Food Poisoning

जब हम कुछ ऐसा खा लेते हैं या पी लेते हैं ज‍िसके कारण फूड पॉइजनिंग होती है, तब पेट में तेज दर्द होता है। पेट दर्द के अलावा फूड पॉइजनिंग होने पर जी म‍िचलाना, उल्‍टी, डायर‍िया और बुखार जैसे लक्षण द‍िखने लगते हैं। 

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम- Irritable Bowel Syndrome 

इर‍िटेबल बाउल स‍िंड्रोम डाइजेशन से संबंध‍ित ड‍िसआर्डर है ज‍िसके कारण पेट में दर्द, ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या और कब्‍ज की समस्‍या होने लगती है। इर‍िटेबल बाउल स‍िंड्रोम की समस्‍या तब और बढ़ जाती है जब आप स्‍ट्रेस में होते हैं या ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले वाला भोजन खा लेते हैं।   

पित्त की पथरी- Gallstones

पित्त में पथरी होने के कारण गॉलब्‍लैडर ब्‍लॉक हो जाता है और पेट में तेज दर्द उठता है। यह दर्द उस समय और बढ़ जाता है जब आप फैटी या ऑयली फूड्स का सेवन करते हैं।  

सीलिएक डिजीज- Celiac Disease

सीलिएक डिजीज (Celiac Disease) एक ऑटोइम्‍यून‍ ड‍िसआर्डर है। जब आप ग्‍लूटन युक्‍त चीजें जैसे गेहूं का सेवन करते हैं, तो पेट दर्द हो सकता है। ग्‍लूटन के ख‍िलाफ द‍िखाई गई शरीर की इस प्रत‍िक्र‍िया को ही हम सील‍िएक ड‍िजीज के नाम से जानते हैं। 

अगर पेट में तेज दर्द होता है और हफ्ते भर में दर्द ठीक न हो, तो डॉक्‍टर से तुरंत संपर्क करना चाह‍िए। ऐसी स्‍थि‍त‍ि में मेड‍िकल सहायता को नजरअंदाज न करें। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।        

Read Next

19 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer