What Causes Stomach Pain During Monsoon In Hindi: बारिश के दिनों में आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे या बड़े सभी कुछ-कुछ दिनों में पेट दर्द की शिकायत करते हैं। असल में, मानूसन का सीजन ऐसा है, जो पकोड़े और चाय की चुस्कियों के मजे लेने से शुरू होता है। लेकिन, मानसून की शुरुआत होते ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसमें फंगल इंफेक्शन, स्किन प्रॉब्लम, हेयर फॉल आदि। यहां तक कि इन्हीं दिनों मच्छरों के काटने के कारण डेंगू, मलेरिया और टायफाइड जैसी बीमिरयें का रिस्क भी बढ़ जाता है। बहरहान, क्या आप जानते हैं कि बरसात के दिनों में बार-बार पेट दर्द होने की समस्या भी बनी रहती है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं? यहां हम एक्सपर्ट से जानेंगे, मानसून में पेट दर्द का कारण और उनसे बचाव के तरीके। इस बारे में हमने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में Consultant - Internal Medicine डॉ. पंकज रेलन से बात की। (Baar Baar Pet Me Dard Hona)
मानसून में बार-बार पेट दर्द क्यों होता है?
मानसून में कई कारणों से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-
क्या पेट दर्द का कारण कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है?
Causes Of Stomach Pain During Monsoon In Hindi: मानसून में बार-बार पेट दर्द होने का एक कारण कमजोर इम्यूनिटी को कहा जाता है। असल में, मानसून के दिनों में लोगों की इम्यूनिटी अपने आप कमजोर हो जाती है। ऐसे में वे आसानी से किसी भी तरह के इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं और बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता भी प्रभावित होने लगती है। हालांकि, कमजोर इम्यूनिटी का एक कारण स्ट्रेस भी है। अगर मानसून में स्ट्रेस में रहते हैं, तो इसके बुरे प्रभाव के कारण पेट दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पेट के बीच में दर्द के हो सकते हैं ये कारण, समय पर कराएं इलाज
क्या दूषित पानी पीने से होता है पेट दर्द?
Stomach Pain During Monsoon In Hindi: मानसून के दिनों में पानी बहुत जल्दी और आसानी संक्रमित हो जाता है। खासकर, स्लम एरिया में पानी गंदा आता है। ऐसा पानी पीने से कई बीमारियां होने लगती हैं। इसमें पेट दर्द भी एक है। आपको बता दें कि दूषित पानी में कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट होते हैं। दूषित पानी पीने के कारण ये हमारे पेट में चले जाते हैं, जिससे पेट दर्द होने लगता है और तबियत बिगड़ जाती है। इसकी वजह से उल्टी और डायरिया भी हो सकता है।
क्या कमजोर डाइजेशन से होता है पेट दर्द?
Stomach Pain During Rainy Season In Hindi: शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपकी पाचन क्षमता कमजोर है, तो ऐसे में पेट दर्द का रिस्क अधिक होता है। विशेषकर, मानसून में ऐसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। वास्तव में, मानसून में ह्यूमीडिटी अधिक होती है। उमस बढ़ने डाइजेस्टिव सिस्टम धीमा हो जाता है, जिससे खाया हुआ पचने में समय लगता है। इस तरह की स्थिति में पेट दर्द होना कई लक्षणों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: पेट में दर्द और डकार आने का क्या कारण हैं? जानें डॉक्टर से
क्या बासी खाने से होता है पेट दर्द
मानसून के दिनों में हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, आदतन कई लोग बासी खाना खाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर आप नियमित रूप से बासी चीजें खाते हैं या खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में पेट दर्द का रिस्क रहता है। यही नहीं, इस तरह की चीजें खाने से ब्लोटिंग, अपच, गैस और डायरिया जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
मानसून में पेट दर्द से कैसे बचें?
- मानसनू के दिनों में पेट दर्द से बचने के लिए साफ पानी पिएं।
- मानसून में हमेशा हाइजीन का ध्यान रखें।
- मानसून में बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है, साथ ही हर चीज फ्रेश होनी चाहिए।
- मानसून में हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डिहाइड्रेशन भी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।
- मानसून में बॉडी को पर्याप्त रेस्ट भी चाहिए होता है, ताकि आप स्ट्रेस को मैनेज कर सकें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
लगातार पेट दर्द किसका लक्षण है?
मानसून के दिनां में पेट दर्द होने की समस्या हो सकती है। हालांकि, ऐसा बासी खाने या गंदा पानी पीने से होता है। लेकिन, अगर आपको लगातार पेट में दर्द रहता है, तो इसकी अनदेखी न करें। यह किडनी स्टोन और पित्त की पथरी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, कई अन्य बीमारियों में भी पेट दर्द होता है।पेट में इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं?
पेट में इंफेक्शन होने पर आपको कई लक्षण दिख सकते हैं, जैसे सूजन, मतली, उल्टी, खट्टी डकार, ब्लोटिंग, सीने में जलन, आदि। कभी-कभी डायरिया और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।बरसात के मौसम में कौन-सी बीमारी होती है?
बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां होती हैं। जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया आदि। ये बीमारियां आसपास के इलाकों में गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से होता है। इसके अलावा, पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version