Doctor Verified

मानसून में क्यों होता है बैक्टीरियल इंफेक्शन? जानें डॉक्टर से

बैक्टीरियल इंफेक्शन बारिश के मौसम में काफी आम हो जाता है। बारिश के गंदे पानी के संपर्क में आने से वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा बढ़ने के साथ-साथ बैक्टीरियल इंफेक्शन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में क्यों होता है बैक्टीरियल इंफेक्शन? जानें डॉक्टर से

Why do Bacterial Infections Occur During Monsoon in Hindi: आजकल मानसून सीजन चल रहा है। भारत के कई हिस्सों में आजकल मानसून खूब बरस रहा है। मानसून आने के साथ गर्मी से सुकून तो जरूर मिलती है, लेकिन मानसून अपने साथ बीमारियों और इंफेक्शन को भी बढ़ाता है। मानसून में अक्सर डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। मानसून में खुद को इंफेक्शन से बचाए रखना बेहद जरूरी है। मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन क्यों होता है? इस लेख के माध्यम से आज हम इस बारे में जानेंगे।

बैक्टीरियल इंफेक्शन बारिश के मौसम में काफी आम हो जाता है। बारिश के गंदे पानी के संपर्क में आने से वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा बढ़ने के साथ-साथ बैक्टीरियल इंफेक्शन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस मौसम में लोग अक्सर बैक्टीरियल इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं। इसलिए, मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचना बेहद जरूरी होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से बातचीत की। (Monsoon Me Bacterial Infection Kyu Hota Hai) - 

मानसून में क्यों होता है बैक्टीरियल इंफेक्शन?

  1. मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
  2. मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन (How to Get Relief From Bacterial Infection) होने के पीछे कई बार कमजोर इम्यूनिटी भी जिम्मेदार हो सकती है।
  3. अगर मानसून के दौरान आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रखते हैं तो ऐसे में गंदा खाना खाने से आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। 
  4. वाटर लॉगिंग या रुके हुए पानी के संपर्क में आने से भी कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं।
  5. मानसून में अगर आप स्विमिंग पूल में या गंदे पानी में नहाते हैं तो ऐसे में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है।
  6. मानसून में गंदा पानी पीने से भी कुछ मामलों में आप टाइफाइड और बैक्टीरियल इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं।
  7. जलभराव और नमी के कारण भी कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। 
Why do bacterial infections occur during monsoon-inside

मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत कैसे बचें? 

  1. मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आपको नीचे दी गई टिप्स फॉलो करनी चाहिए।
  2. मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आपको सूखे कपड़े पहनने चाहिए।
  3. ऐसे में आपको बार-बार साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ अपनी शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  4. ऐसे में आपको बारिश में भीगने से बचना चाहिए।
  5. मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए (How to Prevent Bacterial Infection in Hindi) आपको जूते-चप्पल को गीला नहीं होने देना चाहिए।
  6. ऐसे में आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए साथ ही साथ पानी को उबालकर पीना चाहिए।
  7. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ ही खान-पान को संतुलित रखना चाहिए।

मानसून में किन बीमारियों का खतरा रहता है? 

  1. मानसून होने पर कई बीमारियों का जोखिम रहता है।
  2. मानसून में आपको हेपाटाइटिस ए होने के साथ-साथ टायफाइड होने का भी जोखिम रहता है।
  3. कोलेरा या हैजा जैसी बीमारियां भी कई बार मानसून में स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
  4. मानसून में आपको चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया जैसी समस्याओं का खतरा रहता है।
  5. ऐसे में आपको इंफ्लुएंजा और वायरल फीवर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

मानसून में क्या खाना चाहिए? 

  1. मानसून होने पर आपको हमेशा हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए।
  2. ऐसे में आपको दाल, सूप और खिचड़ी आदि का सेवन करना चाहिए।
  3. मानसून में आपको अनार, सेब, नाशपाती और पपीते आदि का सेवन करना चाहिए।
  4. ऐसे में आपको सब्जियों को उबालकर खाना चाहिए।
  5. मानसून में आपको करेला, भिंडी, लौकी और तोरी जैसी सब्जियों का सेवन करने पर ध्यान देना चाहिए।
  6. ऐसे में आपको छाछ, दही आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।

FAQ

  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन क्यों होता है?

    बैक्टीरियल संक्रमण या इंफेक्शन आमतौर पर तब होता है जब हानिकारक बैक्टीरिया आपके शरीर के अंदर घुस जाते हैं। ऐसे में आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। 
  • मानसून में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

    मानसून में कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। ऐसे में आपको साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ-साथ उबला पानी पीने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में बारिश में भीगने से बचें। 
  • बारिश में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    बारिश के मौसम में आपको फल और सब्जियों का सवन करना चाहिए। ऐसे में सेब, अनार, लौकी, करेला और भिंडी आदि का सेवन करने पर ध्यान देना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

बारिश के दिनों में एक्जिमा क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

TAGS