आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के लोगों की सेहत आज के राशिफल के अनुसार बेहतर रह सकती है। इसे मेनटेन रखने के लिए आपको फिटनेस से जुड़ी एक्टिविटीज जैसे एरोबिक्स, ब्रिस्क वॉकिंग और साइकिलिंग आदि जैसी एक्टीविटीज में शामिल होना चाहिए।
वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृषभ राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के प्रति अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ऐसे में जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। आज के दिन आप पूरा दिन उर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन यह उर्जा आपको तब मिलेगी जब आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज का दिन शारीरिक और मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अपने मूड को बेहतर बनाए रखने के लिए आप सुबह और रात के समय कसरत करने का प्रयास करें।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
अगर आप अपने दिन की सही शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ टहलें और एक्सरसाइज करें। इसके लिए आपको हाई इंटेंसिटी वर्कआउट या फिर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करनी चाहिए।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अच्छा रहने वाला है। कई चीजें आपके फेवर में रह सकती हैं। इसके लिए आप आज आप चाहे कोई भी खेल या शारीरिक गतिविधि चुनें।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप थके हुए महसूस कर सकते हैं। अपने दिन को दिलचस्प और मजेदार बनाने के लिए आपको किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज आपके पास मानसिक ज्ञान और शारीरिक आत्मविश्वास पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपको स्वास्थ्य के प्रति आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
दिन की शुरुआत के लिए सुबह की सैर बहुत अच्छी होती है। आज के दिन आपको आप काम के बाद थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह सामान्य है, और आपको जल्द ही बिस्तर पर जाना चाहिए।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
यदि आपने कुछ दिनों से ठीक से खाना नहीं खाया है तो आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। संतुलित आहार खाना और जंक फूड से बचना आज के दिन आपका दैनिक लक्ष्य होना चाहिए।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। एक्सरसाइज करने से आपको पूरे दिन अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक शारीरिक और मानसिक शक्ति प्रदान करेगा।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन वर्कआउट शुरू करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस रूटीन को अपनाने से न केवल स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।