15 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और काम के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
15 February 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मेष राशि के जातकों को आज के दिन दृढ़ संकल्प लेने की जरूरत है। आज के दिन फिटनेस से जुड़े फैसले करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको एलर्जी या फिर स्किन से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आज लाभ मिल सकता है। 

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन अगर आप एक्सरसाइज और सख्त डाइट फॉलो करते हैं तो पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। 

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन सेहत की देखभाल करने की जरूरत हो सकती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने के साथ ही साथ जंक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनानी चाहिए। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशि के लोगों को नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। आज के दिन गलत खान-पान रखने से पेट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आपका पाचन तंत्र गढ़बढ़ है तो बाहर का कुछ भी खाने से बचें।  

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन पोषक तत्वों से भरपूर आहार ही लेना चाहिए। आज के दिन आपको प्रोटीन से भरपूर आहार जैसे फल, सब्जियां और दाल खानी चाहिए।

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपकी मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा सोच विचार करने से बचना चाहिए। 

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशि के लोगों को आज के दिन दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के साथ ही साथ मेडिटेशन और योग करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। अगर आपको पीठ में दर्द रहता है तो ऐसे में चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के प्रति प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए आपको एरोबिक्स, स्क्वैट्स के साथ ही रनिंग या फिर ब्रिस्क वॉकिंग कर दिन की शुरुआत करनी चाहिए। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए आपको व्यायाम करने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डाइट भी लेनी चाहिए। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कुंभ राशि के लोगों को आज वजन घटाने में मदद मिल सकता है। ऐसा करने से आप बढ़ा हुआ आत्मविश्वास महसूस करेंगे। इसके लिए आपको कैलोरी बर्न करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशि वालों का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभ मिल सकता है। 

 

Read Next

स्ट्रोक से बचाव के लिए बहुत कारगर है FAST फॉर्मूला, जानें इसके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version