Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

सर्दियों में सिरदर्द होने पर लगाएं ये एंटी इंफ्लेमेटरी तेल, दिमाग होगा रिलैक्स और दर्द होगा छूमंतर

सर्दियों में सिर दर्द (Winter Headache in hindi) की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं और समझ नहीं आता कि इस स्थिति में क्या करें? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सर्दियों में ठंडी हवा और कई बार कंजेशन की वजह से सिर में दर्द की समस्या लोगों को खूब परेशान करती है। सर्दियों का ये सिर दर्द लंबे समय तक रहता है और इसमें सिर हमेशा भारी महसूस होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे और देसी उपचार आपके लिए काम कर सकते हैं जैसे कि ये तेल। दरअसल, सर्दियों में सिरदर्द होने पर लौंग लहसुन का तेल लगा सकते हैं जो कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ सिर दर्द की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जानते हैं आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि सर्दियों में सिरदर्द होना आम बात है लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? दरअसल ठंडी हवा के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम, साइनस की समस्या हो सताने लगती है और शरीर में रक्त संचार भी कम हो जाता है जिसके कारण ऑक्सीजन का सप्लाई घट जाता है और सिरदर्द शुरू हो जाता है। ऐसे हालात में बार बार दवाई खाने से आपके शरीर पर नाकारात्मक असर पड़ता है इसलिए आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं। आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल किए जाने वाले लहसुन-लौंग का तेल सिरदर्द से राहत दिलाने (lahsun long ka tel for Winter Headache) में आपकी मदद करेगा।

लहसुन–लौंग तेल क्या है?

लहसुन और लौंग दोनों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सिरदर्द, जकड़न और सूजन के लिए बहुत प्रभावी औषधि है। लहसुन और लौंग को आप सरसों तेल में पकाकर एक औषधीय तेल बना सकते हैं, जिसकी प्रकृति गर्म होती है और सर्दियों के मौसम में होने वाले सिरदर्द के लिए रामबाण है। इससे आपके शरीर को गर्माहट मिलती है।

इसे भी पढ़ें: लहसुन और लौंग को साथ में खाने से सेहत को होंगे ये 7 फायदे, एक्सपर्ट से जानें

सिरदर्द में लहसुन–लौंग तेल लगाने के फायदे-lahsun long ka tel ke fayde

1. दर्द से राहत

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जिससे किसी भी प्रकार का नसों का या जोड़ों का दर्द कम हो जाता है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल एक प्राकृतिक दर्दनाशक का कार्य करता है। जब सिरदर्द के समय आप इस तेल को माथे और कनपटी पर लागते हैं तो दर्द छूमंतर हो जाता है।

headache_remedies

2. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है

सर्दियों के मौसम में आपका ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे सिर में दर्द शुरू हो जाता है। जब आप लहसुन और लौंग से बने इस औषधीय तेल को लगाते हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और दर्द कम होता है। साथ ही आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए घर पर बने तिल, लहसुन और लौंग के तेल से करें मालिश, जानें बनाने का तरीका

3. साइनस और जुकाम में राहत

ठंड के मौसम में जिन लोगों को साइनस होती है, उन्हें ज्यादा परेशानी होती है। नाक बंद हो जाता है और सांस लेने में दिक्कत होती है, जिसके कारण सिरदर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपकी नाक की नसें खुल जाती हैं और सिरदर्द से आराम मिलता है।

4. तनाव और थकान कम करता है

सर्दियों में मानसिक तनाव कम करने के लिए आप लहसुन–लौंग तेल द्वारा हेड मसाज कर सकते हैं। इससे आपकी नसों को आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।

लहसुन–लौंग का तेल कैसे बनाएं?

पहले धीमी आंच पर सरसों तेल को गर्म करें फिर 6–7 कुचला हुआ लहसुन की कली और 4–5 लौंग को इसमें मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक लहसुन का रंग सफेद से भूरा न हो जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और ठंडा होने के बाद हल्के हाथों से सिर का मसाज करें।

सावधानियां: जिन लोगों को पहले से लहसुन या लौंग से एलर्जी है उन्हें पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। अगर सिरदर्द बहुत तेज है या माइग्रेन की समस्या है तो तुरंत दो डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • ठंड से सिर दर्द होने पर क्या करना चाहिए?

    ठंड में सिर दर्द होने पर आप हर्बल चाय यानी अदरक और तुलसी की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा आप सिर में गुनगुने तेल की मालिश कर सकते हैं। हालांकि, लगातार सिरदर्द हो तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  • किसकी कमी से सिर में दर्द होता है?

    सिर दर्द नींद की कमी, भूख और डिहाइड्रेशन की वजह से आपको हो सकता है। ऐसे में आपको पहले तो अच्छी नींद सोना चाहिए, भूख सौर डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए।
  • सिर को ठंडा रखने के लिए क्या करना चाहिए?

    सिर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजों का सेवन करें और फिर पुदीना-तुलसी की चाय भी पी सकते हैं। इसके अलावा ठंडे तेल से सिर की मालिश करें।

Read Next

चाय में नमक डालकर पीने से छाती में जमा हुआ कफ साफ हो जाता है? जानें इस नुस्खे की सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 17:04 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 08, 2026 17:04 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 08, 2026 17:04 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content