Fri Sep 11, 2026 | 08:29 PM IST

Medically Reviewed by , चीफ सब-एडिटर

चाय में नमक डालकर पीने से छाती में जमा हुआ कफ साफ हो जाता है? जानें इस नुस्खे की सच्चाई

चाय में नमक डालकर पीने से क्या होता है: कुछ पुराने नुस्खे में से एक है चाय में नमक डालकर पीना लेकिन क्या ये सच में कफ साफ करने में मदद कर सकता है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।

सर्दियां आने के साथ कफ और कंजेशन की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादातर लोगों को पूरी सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या परेशान करती है। ऐसे में कई बार खांसी-जुकाम की समस्या से बचने के लिए लोग कई प्रकार के घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं और उन्हीं नुस्खों में से एक है दूध वाली चाय में नमक डालकर पीना (Chai mein namak dalkar peene se kya hota hai)। दरअसल, चाय में नमक डालकर पीना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो कंजेशन के शिकार रहते हैं या जो सीने में कफ जमा होने से परेशान रहते हैं। सवाल ये है कि क्या ये नुस्खा सही तरीके से काम करता है? जानते हैं इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से।

चाय में नमक डालकर पीने से छाती में जमा हुआ कफ साफ हो जाता है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि जब आप चाय में नमक मिलाकर पीते हैं तो सीने में जमा कफ गर्माहट की वजह (salt with milk tea for congestion) से पिघलने लगती है। इतना ही नहीं, इस प्रकार से दूध वाली चाय में नमक मिलाकर पीना क्षारीय (Alkaline) तरह से काम करता है। ये गुण कफ को पिघलाने के साथ फेफड़ों की नलियों को साफ करने में मदद करता है जिससे सीने में जमा कफ की सफाई हो जाती है। इससे कंजेशन में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: कफ को दूर करने के लिए इस तरह करें दालचीनी का इस्तेमाल, मिलेगें कई लाभ

चाय में नमक डालकर पीने से छाती से आती घरघराहट की आवाज कम होती है

दरअसल, जब आप चाय में नमक मिलाकर पीते हैं तो शरीर का तापमान बढ़ता है और नमक श्वसन मार्ग से बलगम ढीला करता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है और सीने से आती घरघराहट की आवाज (salt with milk tea for cough in chest) में कमी आती है। इसके अलावा ये बलगम ढीला करने के अलावा ब्रोंकाइल नलियों को साफ करने में मददगार है।

salt with milk tea for cough in chest

गले में खराश को कम करने में भी मददगार

चाय में एक चुटकी नमक डालकर पीने से बार-बार होती गले में खराश को कम करने में मदद (Chai mein namak dalkar peene ke fayde) मिलती है। दरअसल, कंजेशन की वजह से बार-बार गले में खराश महसूस होती है और जब आप ये वाली चाय पीते हैं तो गला साफ करने में मदद मिलती है इससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कफ नाशक फल कौन से हैं? एक्सपर्ट से जानें

इसके अलावा चाय में नमक डालकर पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति (Replenishes Electrolytes) होती है क्योंकि नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मददगार है। इस प्रकार से नमक को चाय में मिलाकर पीना फायदेमंद है।

हालांकि, इसके पीछे कोई साइंटिफिक तर्क नहीं है लेकिन ये देसी नुस्खा आपके लिए कारगर हो सकता है। इसलिए, आप चाहे तो इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं जो कि इस स्थिति में कारगर साबित हो सकती है।

FAQ

  • चाय में नमक डालकर पीने से क्या होता है?

    चाय में नमक डालकर पीने से गैस और अपच से राहत मिलती है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है और सिरदर्द और गले की खराश जैसी समस्याओं में भी आराम मिल सकता है।
  • चाय में नमक डालने के क्या नुकसान हैं?

    चाय में नमक डालकर पीने से बीपी असंतुलित हो सकता है। ये किडनी और हड्डियों की समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों में ये पेट से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकता है।
  • चाय पीने से कौन सी बीमारी होती है?

    चाय पीने से आपको गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा चाय पीने से पेट का पीएच भी असंतुलित हो सकता है जिससे पेट की दिक्कत हो सकती है। इसलिए, आपको चाय कम मात्रा में पीनी चाहिए। 

Read Next

Self Tried Remedy: एक चम्‍मच घी ने कब्‍ज से द‍िलाई राहत, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पढ़ें मेरा अनुभव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 07, 2026 14:20 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 07, 2026 14:20 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 07, 2026 14:20 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content