Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

कफ को दूर करने के लिए इस तरह करें दालचीनी का इस्तेमाल, मिलेगें कई लाभ

सर्दियों में अक्सर लोगों में कफ की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में इससे राहत के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

How To Use Cinnamon For Phlegm In Hindi: अक्सर लोग कफ की समस्या से परेशान रहते हैं और सर्दियों में कफ की समस्या बढ़ने लगती है। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने, सीने में जकड़न होने, लगातार खांसी होने, इंफेक्शन होने और भारीपन महसूस होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं और कफ की समस्या से भी राहत मिलती है। ऐसे में आइए सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें कफ की समस्या से राहत के लिए दालचीनी का इस्तेमाल कैसे करें?

कफ में दालचीनी का सेवन करने के फायदे - Benefits Of Consuming Cinnamon For Cough In Hindi

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, दालचीनी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कफ की समस्या से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, COVID-19 में होने वाली श्वसन संबंधी रुकावटें और बलगम का जमाव के कारण होने वाली रुकावट की अवधारणा के समान है। दालचीनी में एंटी-ऑब्स्ट्रक्टिव, एंटी-वायरल, सूजन-रोधी (Anti-inflammatory) और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लंग्स से मार्ग को साफ करने और 'साइटोकिन स्टॉर्म' को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह हार्ट लिवर और किडनी की सुरक्षा में भी सहायक है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में रोजाना दालचीनी पानी पीना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और रिस्क

इम्यूनिटी बूस्ट करे

दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

how to use cinnamon for phlegm and its benefits in hindi 1

कफ की समस्या से राहत दे

दालचीनी में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से बलगम को पतला करने, लंग्स को साफ करने और कफ को वायुमार्ग बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

इंफेक्शन से बचाव करे

दालचीनी में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में दालचीनी का सेवन करने से शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कफ नाशक फल कौन से हैं? एक्सपर्ट से जानें

कफ से राहत के लिए दालचीनी का इस्तेमाल कैसे करें? - How To Use Cinnamon For Cough Relief?

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, दालचीनी को पीसकर चूर्ण बना लें। अब 1 चौथाई चम्मच दालचीनी के चूर्ण को 1 कप पानी में उबाल लें। अब इसको छानकर, इसका सेवन करें। इस ड्रिंक को दिन में 2 बार पिया जा सकता है, जिससे कफ की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, 1 चौथाई छोटी चम्मच दालचीनी के पाउडर में शहद को मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इससे कफ की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

दालचीनी में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कफ की समस्या से राहत देने, लंग्स को साफ करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, बीमारियों से बचाव करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन होने या दवाइयों का सेवन करने के दौरान व्यक्ति को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, कफ की समस्या के अधिक बढ़ने या इसके कारण अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दालचीनी खाने से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?

    दालचीनी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन में सुधार करने, सर्दी-खांसी, सूजन, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • छाती में कफ जमने के क्या लक्षण हैं?

    सीने में कफ जमने के कारण व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होने, सीने में भारीपन होने, जकड़न होने, घरघराहट होने, थकान होने, लगातार खांसी होने, सांस फूलने, सिर में दर्द होने और गले में खराश होने की समस्या हो सकती है।
  • दालचीनी कब नहीं लेनी चाहिए?

    दालचीनी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अधिक गर्मी के दौरान, पेट से जुड़ी समस्याएं होने, ब्लड थिंनिंग की दवाइयों का सेवन करने के दौरान, प्रेग्नेंसी के दौरान या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लोगों को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Read Next

क्या आप सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाना और हार्मोन बैलेंस करना चाहते हैं? तो आयुर्वेदाचार्य के ये 10 उपाय अपनाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 19, 2025 14:41 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 19, 2025 14:41 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content