Doctor Verified

कफ नाशक फल कौन से हैं? एक्सपर्ट से जानें

कई बार लोगों को शरीर में कफ दोष बढ़ने की समस्या होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए कुछ फलों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
कफ नाशक फल कौन से हैं? एक्सपर्ट से जानें

kapha ko kam karne wale fruits in hindi: कई बार लोगों को शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे दोषों के असंतुलित होने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। इन्हीं दोषों में से एक कफ दोष के शरीर में बढ़ने के कारण लोगों को ज्यादा नींद आने, भारीपन महसूस होने, वजन बढ़ने, सांस लेने में परेशानी होने, पाचन की कमी होने, मूड खराब होने, जोड़ों में दर्द होने, स्ट्रेस होने, आंखों और नाक में अधिक गंदगी जमा होने की समस्या होती है। ऐसे में कफ दोष को बैलेंस करने के लिए अक्सर लोगों को नियमित एक्सरसाइज करने, हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने और भरपूर नींद लेने जैसी हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कफ को बैलेंस करने के लिए डाइट में कुछ फलों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें कफ नाशक फल कौन से हैं?


इस पेज पर:-


कफ नाशक फल कौन से हैं? - kapha kam karne wale fruits in hindi

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, शरीर में कफ दोष के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

अनार खाएं

अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गले की खराश, जल और खांसी की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। ये कफ दोष को नियंत्रित करने में सहायक हैं।

यह भी पढ़ें- कफ दोष को बैलेंस करने के लिए करें ये उपाय, एक्सपर्ट से जानें फायदे

what are the cough suppressant fruits in hindi 1

सेब खाएं

सेब में एस्ट्रिंजेंट (astringent) गुण होता है। इसका सेवन करने से शरीर में कफ दोष को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे कफ के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए सेब को पकाकर खाया जा सकता है।

नाशपाती खाएं

शरीर नें कफ दोष को कम करने के लिए सेब के अलावा, नाशपाती को भी खाया जा सकता है। नाशपाती हल्दी होती है। इसको खाने से खांसी को शांत करने में मदद मिलती है। नाशपाती को इलायची जैसे मसाले के साथ पकाया जा सकता है।

बैरीज खाएं

कफ दोष को बैलेंस करने के लिए क्रैनबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसी बैरीज का सेवन करना फायदेमंद हैं। इन बैरीज में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सूजन को कम करने में मदद करते हैं, खासकर क्रैनबेरी। बता दें, क्रैनबेरी में तीखा और एस्ट्रिंजेंट स्वाद होता है, जिसका कफ को शांत करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार कफ प्रधान त्वचा की देखभाल के लिए क्या करें और क्या नहीं, एक्सपर्ट से जानें

पाइनएप्पल खाएं

पाइनएप्पल में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गले और श्वसन मार्ग की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। ये कफ दोष को बैलेंस करने में भी सहायक है।

नींबू या लाइम लें

नींबू या लाइम में बहुत से बहुत से गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कफ दोष को कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन हल्के गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

अंगूर खाएं

अंगूर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से लंग्स को मजबूती देने, गले के सूखेपन को दूर करने और बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।

निष्कर्ष

शरीर में कफ दोष को कम करने के लिए अनार, सेब, नाशपाती, बैरीज, क्रैनबेरीज, पाइनएप्पल, नींबू, लाइम और अंगूर का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, कफ दोष का स्तर अधिक बढ़ने या इसके कारण भारीपन महसूस होने, सांस लेने में परेशानी होने, मूड खराब होने, जोड़ों में दर्द होने, वजन बढ़ने, ज्यादा नींद आने, स्ट्रेस होने और पाचन की कमी होने जैसी अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें। इसके अलावा, कफ दोष को कम करने वाले इन फूड्स को खाने से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

अजवाइन के तेल की मालिश के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 27, 2025 21:31 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Nov 27, 2025 21:31 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS