Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

क्या दालचीनी से कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) कंट्रोल होता है? डॉक्टर से जानें

अक्सर लोग स्ट्रेस में रहते हैं, जिसके कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। ऐसे में कोर्टिसोल को कम करने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है, लेकिन क्या इसके लिए दालचीनी का सेवन किया जा सकता है?

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग स्ट्रेस और टेंशन में रहते हैं। लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने के कारण लोगों के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या होती है। जिससे तेजी से वजन बढ़ने, थकान होने, अनिद्रा, चिंता, चिड़चिड़ापन होने, हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को बैलेंस डाइट लेने, दालचीनी का सेवन करने, ध्यान करने और योग करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या दालचीनी से कोर्टिसोल को कम करने में मदद मिलती है? जानेंगे आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।

दालचीनी से कोर्टिसोल कम होता है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, दालचीनी का सेवन करने से स्ट्रेस को कम करने और कोर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। यह सीधे तौर पर कोर्टिसोल को कम नहीं करता है, लेकिन इससे स्ट्रेस को बढ़ावा देने वाली परेशानियों को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है। इससे कोर्टिसोल को नियंत्रित किया जा सकता है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे

दालचीनी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। जिससे कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए दालचीनी पानी के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

cinnamon for cortisol control in hindi 01 (5)

सूजन कम करे

कई बार लोगों के लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने और हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण शरीर में सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने और स्ट्रेस को कम करने मे मदद मिलती है।

नींद में सुधार करे

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। जिससे ब्रेन को रिलैक्स करने और कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बात-बात पर गुस्सा आना कही हार्मोनल असंतुलन तो नहीं? डॉक्टर से समझें कनेक्शन

कैसे करें दालचीनी का सेवन?

स्ट्रेस को कम करने के लिए चुटकीभर दालचीनी पाउडर को 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, दालचीनी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

सावधानियां

दालचीनी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, प्रेग्नेंसी के दौरान, लिवर और किडनी जैसी मेडिकल कंडीशन या दालचीनी से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

दालचीनी सीधे तौर पर कोर्टिसोल को कंट्रोल नहीं करता है, लेकिन इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, स्ट्रेस को कम करने, सूजन को कम करने और नींद में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, दालचीनी से किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं, हाई कोर्टिसोल की समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दालचीनी किसे नहीं खाना चाहिए?

    लिवर या किडनी से जुड़ी बीमारी होने, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों को दालचीनी का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • 1 दिन में कितनी दालचीनी पीनी चाहिए?

    1 दिन में एक व्यस्क को 1 से 2 ग्राम तक दालचीनी के पाउडर को गुनगुने पानी या चाय में मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।
  • कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ने से क्या होता है?

    शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने पर व्यक्ति को नींद न आने, लगातार थकान होने, तेजी से वजन बढ़ने, स्ट्रेस होने, चिड़चिड़ापन होने, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने, चेहरे पर अनचाहे बाल आने, मुंहासे होने और पीरियड्स के अनियमित होने की समस्या हो सकती है।

Read Next

शुगर कंट्रोल के लिए एलोवेरा कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 28, 2026 16:29 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 28, 2026 16:29 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content