Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kapil Sharma , Group Director - Gastroenterology & Advanced Endoscopy

फैटी लिवर में सेब खाना फायदेमंद है क्या? एक्सपर्ट से जानें

फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने और हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या इस समस्या में सेब खाना फायदेमंद है? आइए लेख में जानें।

Benefits Of Apple For Fatty Liver In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान रहते हैं। यह समस्या अक्सर फिजिकल एक्टिविटी न करने, अनहेल्दी खानपान और खानपान पर ध्यान न देने के कारण होती है। ऐसे में फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए अक्सर लोगों को सब्जियों और फलों जैसे हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या फैटी लिवर की स्थिति में हेल्दी फलों में से एक सेब खाना फायदेमंद हो सकता है? ऐसे में आइए Dr. Kapil Sharma, Group Director - Gastroenterology, MBBS, MD (General Medicine), DM (Gastroenterology), Yatharth Hospitals, Faridabad और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें कि क्या फैटी लिवर में सेब खाना फायदेमंद है?

क्या फैटी लिवर की समस्या में सेब फायदेमंद है?

Dr. Kapil Sharma के अनुसार, "हां, फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए डाइट में सेब को शामिल करना फायदेमंद होता है। सेब में अच्छी मात्रा में पेक्टिन नामक सॉल्यूबल फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स नामक तत्व होते हैं। ऐसे में सेब खाने से लिवर की सूजन को नेचुरल रूप से कम करने, टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालने और फैटी लिवर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।" 

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "फैटी लिवर की समस्या में सेब खाना फायदेमंद होता है। इसको छिलके के साथ खाना चाहिए। सेब के छिलके में क्वेरसेटिन नामक एक फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। इसमें अच्छे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार करने और लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।"

ग्रेड 1: ग्रेड 1 फैटी लिवर की स्थिति में सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सेफ माना जाता है। सेब में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करने और लिवर के फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। 

ग्रेड 2: फैटी लिवर के ग्रेड 2 की स्थिति में लिवर पर सूजन आने लगती है। इस स्थिति में भी सेब खाना सेफ माना जाता है, लेकिन ध्यान रहे सेब का सेवन सीमित मात्रा में करें। इस स्थिति में पोर्शन कंट्रोल करना जरूरी होता है।

ग्रेड 3: फैटी लिवर के ग्रेड 3 एक गंभीर स्थिति में इसमें सेब खाया जा सकता है, लेकिन इसको खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें और इसे कितनी मात्रा में खा सकते हैं इसके लिए भी डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: फैटी ल‍िवर में अल्‍कोहल पीने से क्‍या होता है? जानें र‍िसर्च और एक्‍सपर्ट की राय

Alpro Foundation (2024) पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, "कम मात्रा में सेब का सेवन करने की तुलना में, ज्यादा मात्रा में सेब खाने से NAFLD का जोखिम 22% कम पाया गया है।" इस रिसर्च में आगे बताया गया कि, "जिन लोगों ने सेब का ज्यादा सेवन किया, उनके लिवर में फैट की मात्रा उन लोगों की तुलना में कम थी, जिन्होंने सेब का कम सेवन किया।"

is eating apple beneficial in fatty liver in hindi 01 (5)

सेब फैटी लिवर में क्यों फायदेमंद है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (2019) के अध्ययन के अनुसार, सेब के पॉलीफेनोल्स (Apple Polyphenols) को डाइट में शामिल करने से लिवर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स नामक तत्व लिपिड प्रोफाइल में सुधार करने, शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता बढ़ानेऔर लिवर को बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है।

एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर

Dr. Kapil Sharma के अनुसार, सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण लिवर के सेल्स का फ्री रेडिकल्स से बचाव कर, इसकी सूजन को कम करने, लिवर के प्रेशर को कम करने और लिवर के डैमेज से बचाव करने में मदद करते हैं

Frontiers in Nutrition के अध्ययन के अनुसार, "लाल गूदे वाले सेब का फ्लेवोनोइड एक्सट्रैक्ट्स (RAFE) से होने वाले लिवर के डैमेज को कम करने में मदद मिली है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स के स्तर को बढ़ाने और आंत के माइक्रोबायोटा को बैलेंस करके लिवर के कार्यों को बेहतर करने और इसके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।"

फाइबर से भरपूर 

सेब में अच्छी मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो पाचन में सुधार करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या से राहत देने में सहायक है, जिससे फैटी लिवर की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सेब का सेवन करने से लिवर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर से पीड़ित सभी लोगों में लक्षण दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानें

फैटी लिवर में सेब खाने का सही तरीका और समय

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि, "फैटी लिवर की समस्या से राहत, लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने, लिवर के कार्यों को बेहतर करने और पाचन में सुधार करने में सुबह खाली पेट सेब को छिलके के साथ खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिल सकती है।"

सेब खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Kapil Sharma कहते हैं कि, "फैटी  लिवर की समस्या में सेब खाना फायदेमंद होता है। इससे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, सेब का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, फैटी लिवर की समस्या में फलों का जूस न पिएं। इसके बजाय साबुत फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।"

डॉक्टर से सलाह कब लें? 

फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए अक्सर लोगों को बैलेंस डाइट लेने, नियमित एक्सरसाइज करने, वजन कम करने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। फैटी लिवर की समस्या में अगर किसी व्यक्ति को पेट के ऊपरी हिस्से में अधिक दर्द होने, लंबे समय तक थकान बनी रहने, कमजोरी होने, लिवर में सूजन आने, बिना किसी कारण वजन कम होने, त्वचा में खुजली होने और पीलिया होने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से समय रहते बचा जा सके।

निष्कर्ष

फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए डाइट में सेब को शामिल किया जा सकता है। सेब में अच्छी मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर, पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लिवर की सूजन को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, फैटी लिवर के खतरे को कम करने, लिवर के कार्यों को बेहतर करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, फैटी लिवर के कारण अधिक परेशानी महसूस होने पर इनको नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस कम करें और भरपूर नींद लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लिवर की चर्बी कम करने के लिए कौन से फल अच्छे हैं?

    लिवर में जमा फैट को कम करने या फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए डाइट में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, एवोकाडो, नींबू, संतरे और आंवला जैसे फलों को शामिल किया जा सकता है। इनसे लिवर के सेल्स का फ्री-रेडिकल्स से बचाव करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • लिवर में चर्बी होने पर क्या खाना चाहिए?

    फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए डाइट में ऑलिव ऑयल, फल, सब्जियों, साबुत अनाज, मछली और अखरोट जैसे फूड्स को शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने से लिवर का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने और लिवर को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।
  • फैटी लिवर में क्या नहीं खाएं?

    फैटी लिवर की समस्या से बचने या फैटी लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों को प्रोसेस्ड फूड, मैदा, अधिक चीनी, नमक, पैकेज्ड फूड्स, जंक फूड और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से लिवर पर दबाव बढ़ता है, साथ ही इसके कारण लिवर के कार्यों में परेशानी होने और लिवर में फैट जमा होने की समस्या हो सकती है।
  • लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

    लिवर को हेल्दी रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, दिनभर में पर्याप्त पानी पीना भी फायदेमंद होता है। साथ ही, हेल्दी लिवर के लिए सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीना फायदेमंद होता है। इससे लिवर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, लिवर में फैट को जमा होने से रोकने और पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।

Read Next

फैटी लिवर में क्या खाएं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 04, 2026 21:30 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 04, 2026 21:30 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 04, 2026 21:30 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 04, 2026 21:30 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kapil Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content