Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Neeraj Dhamija , Senior Consultant – Laparoscopic, Laser & General Surgery

क्या फैटी लिवर से पीड़ित सभी लोगों में लक्षण दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानें

कई लोग फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित रहते हैं। इसके कारण उनको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं, जिनमें हल्का दर्द होने और थकान बनी रहने जैसे कई लक्षण शामिल हैं, लेकिन क्या फैटी लिवर से पीड़ित सभी लोगों में इसके लक्षण दिखाई देते हैं? आइए लेख में जानें।

इस पेज पर:-


अक्सर लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसको हेपेटिक स्टीटोसिस और अब Metabolic Dysfunction-Associated Steatotic Liver Disease (MASLD) के नाम से भी जाना जाता है। फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को बार-बार थकान होने, कमजोरी होने, पीलिया होने, पेट में दर्द होने, वजन कम होने, यूरिन का रंग गहरा पीला होने और जी मिचलाने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या फैटी लिवर की समस्या का कई बार पता नहीं लगता है? ऐसे में आइए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक, लेजर और जनरल सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीरज धमीजा से जानें क्या फैटी लिवर से पीड़ित सभी लोगों में लक्षण दिखाई देते हैं?

क्या फैटी लिवर के लक्षण सभी लोगों में नहीं दिखते हैं?

डॉ. नीरज धमीजा के अनुसार, "ज्यादातर मामलों में फैटी लिवर के मरीजों को शुरुआत में कोई खास लक्षण महसूस नहीं होते हैं। अक्सर यह बीमारी अल्ट्रासाउंड या ब्लड टेस्ट के दौरान अचानक पता चलती है। जब बीमारी आगे बढ़ती है या लिवर में सूजन (NASH) होने लगती है, तो National Institute Of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases(NIDDK) के अनुसार कुछ मरीजों में थकान, पेट के दाईं तरफ भारीपन या दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। बता दें, अक्सर यह समस्या ग्रेड 1 फैटी लिवर की समस्या में होती है, जब फैटी लिवर के लक्षण नहीं दिखते हैं।"

2026 में प्रकाशित Indian Journal Of Medical Researchके पुदुचेरी के ग्रामीण क्षेत्र में किए गए अध्ययन के अनुसार, "नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का ज्यादा खतरा वयस्कों में 22.8% तक पाया गया है। यह खतरा पुरुषों, ब्लड शुगर और मोटापे की समस्या से पीड़ित लोगों में ज्यादा होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर से लिवर डैमेज हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms Of Fatty Liver In Hindi)

डॉ. नीरज धमीजा के अनुसार, फैटी लिवर की समस्या होने पर शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। हालांकि कई लोगों में इसके लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन कुछ को ये महसूस हो सकते हैं। ऐसे में फैटी लिवर के कारण होने वाली हल्की-सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से (Upper Right Abdomen) में दर्द होने पर।
  • हल्का दर्द होने।
  • भारीपन महसूस होने।
  • बिना साफ कारण के बहुत ज्यादा थकान (Fatigue) होना।
  • कमजोरी होने।
  • हर समय सुस्ती रहना।

does everyone with fatty liver have symptoms in hindi 01 (5)

फैटी लिवर की गंभीर स्थिति के लक्षण (Fatty Liver Symptoms of Advanced Stages In Hindi)

डॉ. नीरज धमीजा के अनुसार, फैटी लिवर की स्थिति गंभीर होने पर व्यक्ति को कई गंभीर परेशानियां होती हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। Cleveland Clinic (2023) के अनुसार फैटी लिवर डिजीज गंभीर होने पर सिरोसिस का रूप ले लेती है। इसलिए, जब सिरोसिस विकसित होने लगता है तो ये गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं।

  • पीलिया होने (आंखों और त्वचा के पीले होने)
  • लिवर में सूजन आने
  • पेट में तेज दर्द होने 
  • पैरों में सूजन आने
  • लगातार थकान बनी रहने की समस्या
  • अचानक वजन कम होने
  • भ्रम होने
  • पेट में पानी भरना

इसे भी पढ़ें: क्‍या फैटी लि‍वर र‍िकवरी के बाद दोबारा हो सकता है?

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण vs गंभीर लक्षण

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण फैटी लिवर के गंभीर लक्षण
पेट के दाईं तरफ हल्का दर्द या दबाव होना पेट में तेज दर्द और सूजन आना 
भारीपन महसूस होना  पेट में पानी भरना 
बिना किसी कारण थकान होना  लगातार ज्यादा थकान बनी रहना
कमजोरी और सुस्ती रहना शरीर में सूजन आना खासकर पैरों में
हल्की परेशानी महसूस होना या कोई परेशानी ना होना पीलिया होना (आंखों और त्वचा का पीला होना)
लक्षण साफ नहीं दिखते हैं अचानक से वजन कम होना या भ्रन होना

बिना लक्षण के पहचान कैसे करें? (How to Detect it Early?)

डॉ. नीरज धमीजा के अनुसार, फैटी लिवर के ग्रेड 1 की स्थिति में लोग अक्सर इससे जुड़े लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को लगातार बहुत अधिक थकान बनी रहती है या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है, तो तुरंत जांच कराएं। इसके अलावा, फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए नियमित जांच कराएं। साथ ही, डॉक्टर की सलाह के साथ अल्ट्रासाउंड और एलएफटी यानी लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) जैसी जांच कराई जा सकती हैं, खासकर अगर किसी व्यक्ति को पहले से ब्लड शुगर और मोटापे जैसी समस्याएं हैं। इन लोगों में फैटी लिवर का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

किन लोगों को बिना लक्षण के भी जांच करानी चाहिए?

डॉ. नीरज धमीजा के अनुसार, कई मामलों में फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को पहले से मोटापे, ब्लड शुगर, इंफेक्शन होने, फिजिकल एक्टिविटीज न करने, स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन करने वाले या 40 की उम्र से ज्यादा के लोगों को नियमित रूप से फैटी लिवर की जांच करानी चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में क्या खाएं? डॉक्टर से जानें

फैटी लिवर से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. नीरज धमीजा के अनुसार, फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना और खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। ऐसे में फैटी लिवर से बचने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। 

  • बैलेंस डाइट लें (साबुत अनाज, सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाएं)
  • नियमित एक्सरसाइज करें
  • 8-9 घंटों की भरपूर नींद लें
  • वजन को नियंत्रित करें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • अल्कोहल और स्मोकिंग से बचें
  • ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें
  • नियमित जांच कराएं
  • प्रोसेस्ड फूड्स, पैकेज्ड फूड्स, चीनी और मैदा के सेवन से बचें

डॉक्टर से सलाह कब लें?

फैटी लिवर के कारण अगर व्यक्ति को लगातार थकान बनी रहने, पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द होने, पेट या पैरों में सूजन आने, भ्रम होने, आंखों और त्वचा के पीला पड़ने यानी पीलिया होने जैसी समस्याएं महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

ग्रेड 1 फैटी लिवर की स्थिति में कई बार व्यक्ति को इससे जुड़े लक्षण महसूस नहीं होते हैं, लेकिन इस दौरान होने वाली हल्की सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा, फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए नियमित एक्सरसाइज करने, बैलेंस डाइट लें और नियमित रूप से 8-9 घंटों की भरपूर नींद लेने जैसे हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉ लो करने की कोशिश करें, साथ ही, अधिक मीठा और अनहेल्दी खाना खाने से बचना चाहिए।


All Images Credit- Freepik

FAQ

  • फैटी लिवर में कहां-कहां दर्द होता है?

    फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को पेट के ऊपरी हिस्से और पसलियों के नीचे दर्द होने की समस्या होती है। इसके साथ ही, लोगों को भारीपन महसूस होने, थकान होने, शरीर में हल्का दर्द होने, सूजन आने और प्रेशर महसूस होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में लंबे समय तक दर्द होने पर इसको नजरअंदाज न करें।
  • फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को अधिक थकान होने, कमजोरी होने, भारीपन होने, भूख में कमी होने और बिना किसी कारण वजन कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं और कई मामलों में व्यक्ति को फैटी लिवर के कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • फैटी लिवर का पहला चरण क्या है?

    फैटी लिवर का पहला चरण ग्रेड 1 फैटी लिवर की समस्या है। इस स्थिति में व्यक्ति के लिवर सेल्स में थोड़ी अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है। इस दौरान व्यक्ति के शरीर में कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं। इस स्थिति के लंबे समय तक रहने के कारण लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
  • क्या लिवर खराब होने से पेट में दर्द होता है?

    लिवर के खराब होने पर इसमें सूजन आने लगती है, जिसके कारण व्यक्ति को पेट के दाहिनी तरफ के ऊपरी हिस्से में पसलियों के नीचे दर्द होने की समस्या होती है। कई बार इसके कारण व्यक्ति को भारीपन महसूस होने की समस्या भी होती है। ऐसे में लिवर के स्वास्थ्य से जुड़े इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए?

    फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है, खासकर बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज करना। खानपान पर ध्यान देने, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने और अल्कोहल के सेवन से बचने से लिवर में जमा फैट को कम करने और फैटी लिवर की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

Read Next

क्या फैटी लिवर से लिवर डैमेज हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 03, 2026 17:41 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 03, 2026 17:41 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 03, 2026 17:41 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Neeraj Dhamija

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content