डाइट्री फाइबर पौधों से मिलने वाले फल, सब्जियों, दालोंं, बीजोंं वगैरह में पाया जाता है। डाइट्री फाइबर दो प्रकार का होता है। घुलनशील (Soluble) और अघुलनशील (Insoluble) फाइबर। घुलनशील फाइबर शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है और अघुलनशील फाइबर कब्ज से राहत देने में मदद करता है। डाइट्री फाइबर पेट की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और यह कब्ज, बेहतर पाचन वगैरह में मदद करता है। पेट के स्वास्थ्य के लिए इसकी अहमियत समझने के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है डाइट्री फाइबर

- डाइट्री फाइबर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और यह बाउल मूवमेंट को रेगुलेट करता है।
- लूज मोशन में भी फाइबर का सेवन फायदेमंद होता है, यह स्टूल को बाइंड करने का काम करता है।
- फाइबर गट माइक्रोबायोम (Gut Microbiome) को सपोर्ट करता है जिससे पाचन बेहतर होता है और न्यूट्रिएंट्स बेहतर ढंग से शरीर में अब्जॉर्ब हो पाते हैं।
- 2021 में Nature Reviews Gastroenterology & Hepatology नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, डाइट्री फाइबर आंतों की सेहत को सुधारते हैं और गट माइक्रोबायोम का संतुलन ठीक रहता है।
यह भी पढ़ें- क्या फाइबर लेने से फैटी लिवर कम हो सकता है? जानें एक्सपर्ट और रिसर्च क्या कहते हैं
ज्यादा डाइट्री फाइबर डाइजेशन को बिगाड़ भी सकता है
Smita Singh ने बताया कि डाइट्री फाइबर पेट को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा ले लिया जाए, तो यह पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे ब्लोटिंग, गैस, पेट में दर्द वगैरह। इन समस्याओं से बचने के लिए फाइबर की मात्रा को डाइट में अचानक से न बढ़ाएं। साथ ही अगर आपको IBD या IBS जैसी समस्या है, तो फाइबर इंटेक को बढ़ाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- लो फाइबर डाइट से शरीर के ये 5 फंक्शन हो सकते हैं प्रभावित, शुगर लेवल से डाइजेशन तक दिखता है असर
दिनभर में कितना फाइबर लेना चाहिए?
- वयस्क आमतौर पर दिनभर में 25 से 38 ग्राम फाइबर ले सकते हैं।
- महिलाओं को 21 से 25 ग्राम फाइबर लेने की सलाह दी जाती है।
- वहीं पुरुषों को 30 से 38 ग्राम फाइबर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
- 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिला- 21 ग्राम फाइबर
- 50 वर्ष या उससे कम उम्र की महिला- 25 ग्राम फाइबर
- 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष- 30 ग्राम फाइबर
- 50 वर्ष या उससे कम उम्र के पुरुष- 38 ग्राम फाइबर
यह भी पढ़ें- एक हफ्ते तक फाइबर न खाएं तो क्या होगा? डायटिशियन से जानें सेहत पर इसका असर
डाइट्री फाइबर के स्रोत
- होल ग्रेन्स जैसे जौ या ब्राउन राइस
- फल और सब्जियां
- बीन्स
- नट्स और सीड्स
निष्कर्ष:
डाइट्री फाइबर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है, बाउल मूवमेंट बेहतर होता है, गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट मिलता है और आंंतों की सेहत बेहतर होती है। वयस्क आमतौर पर दिनभर में 25 से 38 ग्राम फाइबर ले सकते हैं।
FAQ
डाइट्री फाइबर के फायदे क्या हैं?
डाइट्री फाइबर का सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती, वजन कंट्रोल होता है, शुगर लेवल कंट्रोल होता है, बैड कोलेस्ट्राॅल कंट्राेल करने में भी मदद मिलती है।हाई फाइबर डाइट कब नहीं लेना चाहिए?
अचानक से हाई फाइबर डाइट नहीं लेना चाहिए, सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह से ही फाइबर लेना चाहिए, थायराइड या आयरन की दवा के साथ भी फाइबर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 28, 2026 18:12 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Apr 28, 2026 18:12 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh