Expert

शरीर की सूजन कम करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, दर्द से भी मिलेगी राहत

शरीर की सूजन प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए योगासन असरदार हो सकते हैं। जानें शरीर की सूजन कम करने के लिए कौन-सा योगासन करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की सूजन कम करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, दर्द से भी मिलेगी राहत


Which Yoga Reduces Inflammation: चोट लगने के कारण शरीर में सूजन आना आम बात है। लेकिन अगर सूजन किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से हुई है, तो इसे कंट्रोल करने में समय लग सकता है। शरीर में सूजन ज्यादा वजन बढ़ने, ऑटोइम्यून डिजीज, कुछ खास चीजों से सेवन या ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं, सूजन कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल को बदलना भी जरूरी है। कई योगासन ऐसे हैं जिनके रोज अभ्यास से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए कौन-से योगासन का अभ्यास करना फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि दिल्ली के उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से। आइए इस लेख में जानें एक्सपर्ट से।

YOGA

शरीर की सूजन कम करने के लिए योगासन- Yogasana To Reduce Body Inflammation

प्राणायाम- Pranayama

शरीर की सूजन प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए प्राणायाम असरदार है। इसमें किये जाने वाले सभी आसन शरीर में सूजन कम करने पर काम करते हैं। प्राणायाम के अभ्यास से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट्स और कैलोरी बर्न होती है। दरअसल, प्राणायाम में सभी ब्रिदिंग एक्सरसाइज की जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और शरीर की सूजन कम होती है। 

बालासन- Balasana

बालासन के अभ्यास से शरीर में सूजन कम होने लगती है। इससे बॉडी रिलैक्स होती है और सर्कुलेशन बेहतर होता है। बालासन के दौरान शरीर आगे की ओर झुकता है। इससे शरीर को अत्यधिक तरल पदार्थ शरीर से निकालने में मदद मिलती है। बालासन करते वक्त गहरी सांस लेने से बॉडी में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है और स्ट्रेस कम होता है। इससे शरीर की सूजन से जल्द राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, कई रोगों का जोखिम होगा कम 

त्रिकोणासन- Trikonasana

त्रिकोणासन करने से भी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और सूजन कम होती है। इस योगासन के अभ्यास से बॉडी में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है और शरीर की सूजन कम होती है। इससे बॉडी पोस्चर ठीक होता है और वेट भी कम होता है। 

सेतु बंधासन- Setu Bandhasana

सेतु बंधासन करने से चेस्ट, गर्दन, स्पाइन और हिप्स पर दवाब पड़ता है। इसके अभ्यास से क्रोनिक इंफ्लामेशन कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। इसके अभ्यास से स्ट्रेस और एंग्जायटी भी कंट्रोल होती है और बॉडी रिलैक्स रहती है। 

इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण और बचाव के उपाय

इन योग के अभ्यास से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है, तो आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी योगासन का अभ्यास एक्सपर्ट की देख रेख में करें। 

 

Read Next

बच्चों से जरूर करवाएं योग और मेडिटेशन, मेंटल हेल्थ रहेगी बेहतर

Disclaimer