आपने सुना होगा कि कुछ भी तला-भुना खाओ तो इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी लो। इससे इन चीजों के बैड फैट के कणों को धमनियों में जमा होने से रोका जा सकता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सह बात सच में सही है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Dr. Pooja Pillai, Consultant-Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से बात की और जाना कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए हमें क्या करना चाहिए और Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru ने बताया कि गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्या?
क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?
Dr. Aravinda S N कहते हैं कि गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर सीधे तौर पर कम नहीं होता है। हालांकि, शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने से शारीरिक कार्य सुचारू रूप से चलते हैं, लेकिन ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गर्म या गुनगुना पानी पीने से LDL कोलेस्ट्रॉल कम होता है या HDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। हालांकि, अगर आप नॉर्मल पानी भई पर्याप्त मात्रा में पीते हैं तो इसका फायदा आपको कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मिल सकता है।
तो जब आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो क्या होता है?
डॉ. पूजा पिल्लई कहती हैं कि सुबह उठते ही गर्म पानी पीना शरीर को फिर से हाइड्रेट करता है, आंतों की गतिशीलता को धीरे से उत्तेजित करके मल त्याग में मदद करता है। जिन लोगों को सुबह मलत्याग में दिक्कत होती है उनके लिए यह ज्यादा फायदेमद है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया, तो तुरंत करें ये 5 बदलाव; एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी
सादा पानी भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में कारगर
Dr. Pooja Pillai कहती हैं कि भले ही गर्म पानी का कोलेस्ट्रॉल कम करने से कोई संबंध नहीं है लेकिन पानी का संबंध है। यह शरीर के लिए सबसे जरूरी क्लींनजिंग एजेंट के रूप में काम करता है जो कि धमनियों में जाकर इसकी दीवारों को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो सही रखने में मदद कर सकता है। ध्यान इस बात का रखें कि गर्म पानी पिएं या न पिएं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
heart_health
The Journal of Nutrition में प्रकाशित इस स्टडी की मानें तो ज्यादा पानी पीने शरीर में HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। यहां कि कि सादा पानी भी अधिक मात्रा में पीने वाले वयस्कों में ट्राइग्लाइसेराइड्स (Triglycerides) का स्तर काफी कम देखा गया। पानी असल में धमनियों के लिए डिटॉक्सीफाइंग एजेंट के रूप में काम करता है और इसलिए यह ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में कारगर है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित करने वाले कारक
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कई कारकों से प्रभावित होता है, जैसे कि खान-पान, शारीरिक गतिविधि, जेनेटिक्स, शरीर का वजन, उम्र और कुछ स्वास्थ्य स्थितियां। मीठे पेय पदार्थों की जगह सादा पानी पीने से अतिरिक्त कैलोरी और चीनी की मात्रा कम होती है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। लेकिन, पानी का तापमान कोलेस्ट्रॉल कम करने में कोई अतिरिक्त लाभ नहीं पहुंचाता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए क्या करें?
डॉ. पूजा कहती हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए, घुलनशील फाइबर (soluble fibre) से भरपूर संतुलित आहार लें, जैसे कि ओट्स, बीन्स, दालें, फल और सब्जियां। नट्स, बीज और जैतून के तेल (olive oil) जैसे खाद्य पदार्थों में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट, सैचुरेटेड फैट की जगह लेने पर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज करना, स्वस्थ वजन बनाए रखना और धूम्रपान से बचना भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसी हो डाइट, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें क्या खाएं और किन चीजों से बनाए दूरी?
जांच है जरूरी
डॉ. पूजा कहती हैं कि जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल अधिक है, उन्हें सही जांच और इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हृदय संबंधी जोखिम के आधार पर, जीवनशैली में बदलाव के साथ-साथ दवाओं की भी आवश्यकता पड़ सकती है। गुनगुना पानी पीना एक स्वस्थ दिनचर्या का हिस्सा हो सकता है जो कि बॉडी डिटॉक्स करने के साथ मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद कर सकता है खासकर कि सुबह के समय।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. पूजा पिल्लई कहती हैं कि वयस्कों में पानी का पर्याप्त सेवन, हाइड्रेशन बनाए रखने के साथ लिपिड मेटाबॉलिज्म (Lipid Metabolism) को बेहतर बनाने और कार्डियोमेटाबॉलिक जोखिम (Cardiometabolic Risk) को कम करने में सहायक हो सकता है , लेकिन इसे हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज नहीं माना जाना चाहिए।
FAQ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या क्या न खाएं?
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें। इसके अलावा ज्यादा मीठा खाने से बचें क्योंकि यह भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको लेमनग्रास टी या ग्रीन टी पीना चाहिए। इससे शरीर में जमा फैट लिपिड को कम करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 23, 2026 12:06 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai
-1792736856242.webp)