Expert

क्या 1 दिन में दो बार खाना खाने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

कुछ लोग मानते हैं वजन कम करने के लिए दिन में केवल दो बार मील लेना चाहिए। लेकिन क्या ऐसा करने से वाकई वजन कम होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या 1 दिन में दो बार खाना खाने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से


Two Meals a Day For Weight Loss: वजन कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं? डाइट प्लान से लेकर वर्कआउट रूटीन बनाने तक हर चीज फॉलो करते हैं। लेकिन हेल्थ मेंटेन रखने के साथ वजन घटाने के लिए डाइट और वर्कआउट दोनों बैलेंस रखना जरूरी है। वेट लॉस के लिए कैलोरी इनटेक कम करना होता है। आप कितना खा रहे हैं या क्या खा रहे हैं, हर चीज का ध्यान रखना जरूरी होता है। वहीं, हर किसी का वजन घटाने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग मानते हैं वजन कम करने के लिए दिन में केवल दो बार खाना खाना चाहिए। इससे जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या ऐसा करने से वाकई वजन घटाने में मदद मिलती है? इस बारे में जानने के लिए हमने हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट वर्णित यादव से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-05-01T164508.951

क्या 1 दिन में दो बार खाना खाने से वजन कम होता है? Is It Safe To Eat Two Meals a Day For Weight Loss

हेल्थ कोच वर्णित के मुताबिक, ऐसा जरूरी नहीं है कि दो मील लेने से ही जल्दी फैट लॉस होता है। यह सिर्फ ओवरईटिंग कंट्रोल करने का तरीका है। जब हम दिन में केवल दो बार खाना खाते हैं, तो इससे हम ओवरईटिंग और एक्सट्रा कैलोरी इनटेक करने से बच जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि यह तरीका जल्दी वेट लॉस करने में मदद करता है। हेल्थ कंडीशन और वेट लॉस टार्गेट के मुताबिक इसका असर हर किसी पर अलग-अलग हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या लिवर की समस्याएं वेट लॉस पर असर डाल सकती हैं? जानें डॉक्टर से

वेट लॉस के लिए दिन में दो बार खाना खाना ठीक क्यों नहीं है? Side Effects of Two Meals a Day

जब कोई व्यक्ति दिन में 3 या 4 बार खाना खाने की जगह केवल दो बार खाना खाता है, तो इससे शरीर में कैलोरी की कमी हो सकती है। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है। अनहेल्दी ईटिंग पैटर्न फॉलो करने वाले लोग अगर लंबे समय तक बिना खाने खाए रहते हैं, तो ऐसे में वो ओवरईटिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति अपेक्षा से ज्यादा कैलोरी का सेवन कर सकता है।

वेट लॉस के लिए एक दिन में कितने मील लेने चाहिए?

वेट लॉस करने के लिए डाइट को बैलेंस करना जरूरी है। आप दिनभर का कैलोरी इनटेक 3 से 5 मील में भी बांट सकते हैं। लेकिन फैट लॉस के लिए ओवरऑल कैलोरी इनटेक पर ध्यान देना जरूरी है। हेल्थ मेंटेन रखने के साथ फैट लॉस करने के लिए डाइट और वर्कआउट दोनों बैलेंस करना जरूरी है। वजन घटाने के लिए कैलोरी डेफिसिट डाइट फॉलो करना जरूरी है। क्योंकि, इससे बॉडी को एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिल पाती है। ऐसे में कम कैलोरी लेने से बॉडी को फास्ट फैट लॉस में मदद मिलती है। यह आदत मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है जिससे फैट लॉस होता है। अगर कोई एथलिट है तो, ऐसा करने से उसकी परफॉर्मेंस और मसल्स हेल्थ पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए बिलकुल भी फॉलो न करें ये 6 डाइट, एक्सपर्ट से जानें कारण

एक्सपर्ट टिप

अगर कोई व्यक्ति दिन में दो बार खाना खाकर वजन घटाना चाहता है, तो उसे यह ध्यान रखना होगा कि उसके खाने की मात्रा हमेशा कंट्रोल रहे। साथ ही, हर मील में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स जरूर मौजूद हो जिससे बॉडी को बैलेंस्ड मील मिल सके। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबित, दो बार खाना खाकर वेट लॉस करने का तरीका हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके अलावा, व्यक्ति ओवरईटिंग या ओवर कैलोरी इनटेक कर सकता है। इसलिए अपनी ओवरऑल डाइट को बैलेंस्ड रखने पर ध्यान देना चाहिए। दिन में अगर आप दो मील भी ले रहे हैं, तो खाने की मात्रा और न्यूट्रिएंट्स का ध्यान जरूर रखें।

FAQ

  • भूखे रहने से वजन कम होता है क्या?

    भूखे रहने से वजन कम नहीं होता है, बल्कि इससे सेहत को नुकसान कर सकता है। इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसके अलावा, व्यक्ति ओवरईटिंग या ओवर कैलोरी इनटेक कर सकता है। 
  • सबसे ज्यादा वजन कम कब होता है?

    वजन जल्दी कम तब होता है, जब आप डाइट और वर्कआउट दोनों को बैलेंस्ड रखते हैं। वेट लॉस के लिए कैलोरी इनटेक कम करना होता है। ऐसे में ध्यान देना होता है, कि आप कितना खा रहे हैं या क्या खा रहे हैं। 
  • क्या रात का खाना छोड़ने से वजन कम होता है?

    रात का खाना छोड़ने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। लेकिन ऐसे में आपका दिनभर का कैलोरी इनटेक ठीक होना चाहिए। इस तरीके को अपनाने से बॉडी को कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह तरीका डाइजेशन भी इंप्रूव करता है और इससे कैलोरी इनटेक भी कम होता है। 

 

 

 

Read Next

पैदल चलना या साइकिल चलाना: वजन कम करने के लिए क्या है बेहतर?

Disclaimer