Doctor Verified

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सहजन का पानी, जानें इसे बनाने का तरीका

Moringa Water Benefits: सहजन की गिनती सुपरफूड्स में होती है। यहां जानिए रोजाना सहजन का पानी पीने के 10 बड़े फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सहजन का पानी, जानें इसे बनाने का तरीका


सहजन को भारत में कई नामों से जाना जाता है, जिसकी गिनती सुपरफूड में होती है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मोरिंगा यानी सहजन खाना पसंद है। एक इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरिंगा के पराठे बनाने की रेसिपी और फायदे भी बताए थे। औषधीय गुणों से भरपूर सहजन को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। सहजन का पानी भी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है और कई तरह के बीमारियों को कम करने में मदद कर सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) सहजन का पानी पीने के फायदे बता रहे हैं।

सहजन का पानी पीने के फायदे - Moringa Water Benefits In Hindi

1. पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए मोरिंगा यानी सहजन का पानी फायदेमंद साबित होता है। इस पानी से पाचन में सुधार हो सकता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गठिया रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं हरसिंगार के पत्ते, जोड़ों के दर्द और सूजन से दिलाती हैं राहत

2. मोरिंगा में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

3. जिन लोगों को थकान और कमजोरी का एहसास होता है, उनके लिए भी सहजन का पानी लाभदायक होगा। सहजन का पानी ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे थकान और कमजोरी कम होगी।

4. सहजन का पानी पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे, जिनसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इम्यूनिटी बूस्ट होने से शरीर कई तरह की बीमारियों से बच सकता है।

5. सहजन का पानी दिल को हेल्दी रखने में सहायक होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। सहजन का पानी शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी सहायक होता है।

6. सहजन का पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालता है यानी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है, जिसका असर स्किन और बालों पर भी देखने को मिलता है।

7. सहजन का पानी कब्ज की शिकायत को दूर कर सकता है और पेट अच्छे से साफ होता है।

8. सहजन का पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे कई तरह की समस्याएं कम हो सकती है।

Moringa water

इसे भी पढ़ें: PCOS कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक फूड्स, जानें फायदे

9. डायबिटीज रोगियों के लिए भी सहजन का पानी लाभदायक होता है। इसे रोजाना पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।

10. सहजन में मौजूद गुण, कैंसर के खिलाफ लड़ने में सहायक साबित हो सकते हैं।

सहजन का पानी कैसे बनाते हैं? - How To Make Moringa Water

सहजन का पानी घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए 1 ड्रम स्टिक यानी सहजन को छोटे टुकड़ों में काटकर 2 कप पानी के साथ तब तक उबालें, जब तक कि सहजन बिल्कुल पक न जाए। इसके बाद पानी को ठंडा होने दें और फिर सहजन को दबाकर इसके अंदर का रस निकाल लें और पानी को छानकर पिएं। इस पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप नींबू का रस मिला सकते हैं।

नियमित सहजन का पानी पीने से हेल्थ में सुधार हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी नई चीज को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पुरुषों को नाभि में लगाने चाहिए ये 4 तेल, मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे

Disclaimer