Doctor Verified

कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में ठीक होता है? डॉक्टर से जानें कंट्रोल करने के टिप्स

How Long Does It Take to Lower Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक होने में महीनों लग सकते हैं, इस समस्या में दवाओं के साथ डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में ठीक होता है? डॉक्टर से जानें कंट्रोल करने के टिप्स


How Long Does It Take to Lower Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। आपके शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने के बाद आपको हाई ब्लड प्रेशर समेत हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर कोलेस्ट्रॉल कितने दिनों में ठीक (Cholesterol Kitne Din Mein Theek Hota Hai) होता है। आइये इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं इसका जवाब।

कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में ठीक होता है?- How Long Does It Take to Lower Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल यानी शरीर में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन बढ़ने पर खानपान और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, डॉक्टर उन्हें दवाओं के सेवन की सलाह भी देते हैं। शरीर में 200mg/dL से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल को हाई कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। इस स्थिति में मरीज को कई गंभीर परेशानियां होती हैं। सीने में दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी परेशानी भी इस स्थिति में हो सकती है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के के कपूर कहते हैं कि, "हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने के लिए सिर्फ दवाओं का सेवन ही काफी नहीं है। इसे ठीक करने के लिए डाइट में सुधार और नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।" 

 How Long Does It Take to Lower Cholesterol

इसे भी पढ़ें: क्या सरसों का तेल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय

आमतौर पर डॉक्टर हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने के लिए 2 से 3 महीने तक दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन दवाओं के साथ ही हेल्दी डाइट का सेवन और नियमित रूप से एक्सरसाइज या रनिंग करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की रेंज जल्दी नॉर्मल होती है। कुछ लोगों में यह समस्या बहुत लंबे समय तक बनी रह सकती है। इस स्थिति में डॉक्टर मरीज को नियमित चेकअप और दवाओं के सेवन के साथ ही डाइट और लाइफस्टाइल में जरूरी सुधार करने के कहते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?- High Cholesterol Symptoms in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको सीने में दर्द, थकान, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत, हाई ब्लड प्रेशर जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल का असर सिर्फ हार्ट पर ही नहीं बल्कि पूरे शरीर पर होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • सांस लेने में परेशानी
  • अचानक से घबराहट होना
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • मतली और उल्टी की समस्या

इसे भी पढ़ें: High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इन उपायों से करें कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। लंबे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल बने रहने पर आपको हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

Skin Lump: त्वचा में गांठ होने पर बरतें जरूरी सावधान‍ियां, डॉक्‍टर से जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version