Doctor Verified

क्या गुड़ की चाय पीना सेहत के लिए सच में फायदेमंद है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

कई लोगों को रोज गुड़ की चाय पीने की आदत होती है। लेकिन क्या यह सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गुड़ की चाय पीना सेहत के लिए सच में फायदेमंद है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें


Is Jaggery Tea Better Than Sugar Tea: शाम की एक कप चाय थकावट दूर करने के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन अगर आप इसमें चीनी एड कर रहे हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सेहत पर गौर करते हुए आजकल कई लोग चाय में चीनी की जगह गुड़ इस्तेमाल करते हैं। गुड़ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और चीनी का अच्छा विकल्प भी है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि चाय में गुड़ डालना सही है या नहीं? क्या यह हर किसी के लिए फायदेमंद है? इस बारे में बात करते हुए एम डी आयुर्वेदा डॉ निकिता कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इन प्रश्नों के उत्तर। 

tea

क्या गुड़ वाली चाय का सेवन करना सच में फायदेमंद है? Is It Really Healthy To Consume Jaggery Tea

एक्सपर्ट के मुताबिक चीनी वाली चाय को गुड़ वाली चाय से रिप्लेस करना फायदेमंद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों की तासीर अलग होने के कारण यह सेहत को नुकसान कर सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक गुड़ की तासीर गर्म होती है, जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में जब इन दोनों चीजों को एक-साथ मिलाकर बनाया जाता है, तो यह शरीर में विरूद्ध आहार की तरह काम करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप इसे एक ट्रेंड की तरह फॉलो कर रहे हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह है। लेकिन अगर आप बचपन से इसका सेवन करते आए हैं, तो इससे आपको नुकसान नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें- गुड़ की चाय पीने से कई समस्याएं रहती हैं दूर, जानें बनाने का सही तरीका

क्या गुड़ वाली चाय रोज लेना नुकसानदायक हो सकता है? 

कुछ लोग गुड़ वाली चाय का सेवन रोज करते हैं। यह सेहत पर क्या असर करती है, यह जानने के लिए हमने बात कि रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital)। एक्सपर्ट का कहना है कि सेहत के लिए गुड़ फायदेमंद है। यह एक नेचुरल एंजाइम होता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप कम मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अधिक सेवन सेहत पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- गुड़ की चाय के नुकसान: गुड़ की चाय ज्यादा पीने से हो सकती हैं ये 6 समस्याएं

इन बातों का रखें ध्यान 

  • गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में गुड़ की चाय आपको नुकसान कर सकती है। इसलिए गर्मियों में गुड़ वाली चाय अवॉइड ही करें। इसकी जगह आप मिश्री पाउडर या देसी खांड इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह शरीर को नुकसान नहीं करेंगे।
  • अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो गुड़ वाली चाय डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि यह कई दवाओं के साथ मिलकर साइड इफेक्ट भी कर सकता है।
  • अगर आप  गर्मियों में गुड़ को किसी भी प्रकार डाइट में शामिल करते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

Read Next

नाक में जलन होने अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version