
Which is More Better Juice or Fruit: शरीर में पानी की कमी एक गंभीर समस्या है। मेडिकल टर्म में इसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर थकान, चक्कर, पेट में दर्द समेत कई समस्याएं हो सकती हैं। शरीर से पानी की कमी से बचने के लिए कुछ लोग फ्रूट जूस का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि फलों का जूस शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है। इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर बहस करते हैं कि फलों का सेवन ज्यादा फायदेमंद है या फ्रूट जूस पीना ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, कि शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए साबुत फल खाने चाहिए या फलों का जूस पीना चाहिए?
साबुत फल या फ्रूट जूस क्या है ज्यादा फायदेमंद?- Which is More Better Juice or Fruit For Hydration?
फलों में प्राकृतिक रूप से पानी, फाइबर, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन जब फलों से जूस निकाल जाता है, तब इसके पोषक तत्वों में कमी हो जाती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "फलों को खाने से हमें फाइबर के साथ-साथ सभी पोषक तत्व मिलते हैं। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और हमें लंबे समय भूख नहीं लगती है। वहीं फलों का जूस पीने से पानी के साथ अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन फाइबर की कमी हो जाती है।"

इसे भी पढ़ें: Fruits for Weight Loss: फल खाने से वजन कम कैसे होता है? एक्सपर्ट से जानें वेट लॉस के लिए 5 फल
हाइड्रेशन के लिए जूस के फायदे
1. एनर्जी मिलती है: फल का जूस तेजी से ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें प्राकृतिक रूप से शुगर होता है जिसका सेवन करने से । व्यायाम या खेलकूद के बाद जूस पीना अच्छा विकल्प हो सकता है।
2. आसानी से पचने वाला: जूस को पाचन तंत्र द्वारा जल्दी अवशोषित किया जा सकता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका पाचन तंत्र कमजोर है या जिन्हें ठोस भोजन निगलने में कठिनाई होती है।
हाइड्रेशन के लिए पूरे फल के फायदे
1. फाइबर की प्रचुर मात्रा: फल में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर का अवशोषण धीरे-धीरे होता है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
2. संतृप्ति की भावना: पूरा फल खाने से पेट भरा महसूस होता है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे अधिक खाने की संभावना कम होती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
3. एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स: पूरे फल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। यह शरीर को मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
हाइड्रेशन के लिए क्या बेहतर है?
हाइड्रेशन के लिए दोनों, जूस और पूरा फल अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं। हालांकि, पूरा फल खाने से आपको फाइबर, शुगर और संतुष्टि मिलती है, जो जूस में नहीं होती। वहीं, जूस पीने से आपको तुरंत एनर्जी और अधिक मात्रा में पोषक तत्व मिल सकते हैं, जो पूरे फल से तुरंत नहीं मिलते।
इसे भी पढ़ें: फल खाने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें कब फल खाना है फायदेमंद
अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए और आप पानी की कमी पूरा करना चाहते हैं, तो फल का जूस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि बाजार में उपलब्ध पैकेज्ड जूस में अधिक शुगर और प्रिजर्वेटिव हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए, घर पर ताजे फलों का जूस बनाना बेहतर विकल्प है।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version