
30 day oatmeal diet results: ओट्स (oats benefits) आजकल हमारी डाइट का हिस्सा हो गया है। ज्यादातर लोग इस अपने नाश्ते में शामिल करते हैं और अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं। ओट्स असल में मोटे अनाजों की श्रेणी में आता है जिसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ओट्स में कुछ खास प्रकार के मल्टीन्यूट्रीएंट्स भी होते हैं जो कि लंबे समय तक सेवन के बाद शरीर पर असर दिखा सकते हैं। इसलिए आज हम बात करेंगे कि अगर आप लगातार 30 दिन तक ओट्स खाते हैं तो इसका आपकी सेहत पर कैसा असर पड़ सकता है। 30 दिन बाद आपको अपने शरीर में क्या बदलाव महसूस हो सकते हैं? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की।
इस पेज पर:-
30 दिन ओट्स खाने का असर-30 days oatmeal diet results
| पेट पर असर | पाचन सही होगा, एसिडिटी नहीं होती, आंतों का काम काज बेहतर होता और कब्ज की दिक्कत नहीं होती। |
| वजन पर असर | आपका वजन संतुलित रहता है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट बैलेंस करने में मदद मिलती है। |
| हाई कोलेस्ट्रॉल पर असर | बीटा-ग्लूकन फाइबर के कारण कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। |
| हाई शुगर पर असर | ये फाइबर से भरपूर है जिसका सेवन मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ शुगर कंट्रोल करने में मददगार है। |
| स्किन पर असर | पेट साफ रहता है, आंतों की सेहत सही रहती है इसलिए आपकी स्किन अंदर से निखरी हुई नजर आती है। |
अगर आप 30 दिनों तक रोजाना ओट्स खाना शुरू करें तो क्या होगा?
Nutritionist Edwina Raj बताती हैं कि अगर आप 30 दिनों तक रोजाना ओट्स खाना शुरू करें, तो आपको अपने शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं क्योंकि ओट्स फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। आपका पाचन बेहतर हो सकता है और आपकी मल त्याग की प्रक्रिया नियमित हो सकती है। इस कारण से आप अपने शरीर में कई प्रकार के बदलाव महसूस कर सकते हैं। जैसे कि
1. कब्ज की समस्या नहीं होती
जब आप 30 दिनों तक ओट्स का सेवन करते हैं तो आपका मेटाबॉलिक रेट तेज होता है जिससे कब्ज की समस्या में कमी आती है। दरअसल, इसका फाइबर आंतों की गति को तेज करने के साथ मल त्याग को आसान बनाने में मददगार है। ये मल को आसान बनाने और इसे सॉफ्ट करने में मददगार है जिससे कब्ज की समस्या में कमी आती है।
यह भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए दलिया या ओट्स में से क्या है अधिक फायदेमंद? जानें दोनों में मौजूद कैलोरी और फैट
2. वेट बैलेंस रहता है
ओट्स का सेवन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है, जिससे ज्यादा खाने से बचने और वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जब आप ओट्स खाते हैं तो इसका फाइबर आपके शरीर के लगातार डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है और गट हेल्थ को बैलेंस रखता है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म भी तेज करता है तो जिनका वजन बढ़ा हुआ रहता है उनका कम होता है और कम बालों का तेज करके वेट बैलेंस करने में मदद करता है।
3. कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता
ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन फाइबर के कारण आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार हो सकता है। जब आप फाइबर का सेवन करते हैं तो ये फैट लिपिड्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले रोज इसका सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- त्वचा की गहराई से सफाई के लिए लगाएं ओट्स और दूध से बना ये स्क्रब, जानें बनाने का तरीका
4. शुगर कंट्रोल करने में मददगार
जब आप 30 दिनों तक रोजाना ओट्स खाते हैं तो आपका ऊर्जा स्तर स्थिर रह सकता है क्योंकि ओट्स धीरे-धीरे ऊर्जा छोड़ते हैं। इसके अलावा ये शुगर स्पाइक को रोकते हैं जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शुगर सेंसिटिविटी में कमी आती है। इस प्रकार से ये शुगर बैलेंस करने में मददगार है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
5. स्किन हेल्दी रहती है
आपकी त्वचा स्वस्थ दिख सकती है क्योंकि ओट्स आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसके अलावा ओट्स का फाइबर पेट को साफ रखता है जिससे शरीर में अशुद्धियां कम जमा होती हैं और इसका असर आप अपनी स्किन पर देख सकते हैं। तो 30 दिन ओट्स खाने से स्किन भी चमकती है।
हालांकि, कुछ लोगों को शुरुआती कुछ दिनों में पेट फूलने या गैस की समस्या हो सकती है क्योंकि शरीर ज़्यादा फाइबर के साथ तालमेल बिठाता है। कुल मिलाकर, रोज़ाना ओट्स खाना एक आसान और सेहतमंद आदत हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
FAQ
ओट्स क्या है और किस चीज से बनता है?
ओट्स एक प्रकार का मोटा अनाज है जो कि ओट घास के बीजों से बनता है। ओट्स की प्रोसेसिंग के आधार पर स्टील-कट या रोल्ड ओट्स जैसे विभिन्न प्रकार होते हैं और इसी से इसके फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की मात्रा तय होती है।1 दिन में कितना ओट्स खाना चाहिए?
1 दिन में आप मध्यम कटोरी ओट्स खा सकते हैं क्योंकि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है इसलिए ये इतनी मात्रा में आपके पेट के लिए काफी है।ओट्स खाने का सही तरीका क्या है?
ओट्स खाने का पारंपरिक सही तरीका ये है कि आप इसे रात में दूध या पानी में भिगो दें और सुबह इसमें दूध, केला, बाकी फल और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाएं। नमकीन ओट्स के लिए इसे गर्न पानी और सब्जियों के साथ पकाकर खाएं।
Read Next
क्या बहुत ज्यादा विटामिन सप्लीमेंट का सेवन किडनी स्टोन का कारण बन सकता है? एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 27, 2025 16:00 IST
Published By : Pallavi Kumari