
अगर किसी व्यक्ति को दस्त लग जाए तो उसमें काफी कमजोरी आने लगती है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को बार-बार ढीला और पानी जैसा मल आता है। दस्त होने का मुख्य कारण इंफेक्शन, कुछ खाद्य पदार्थों से एलर्जी, या कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। दस्त की समस्या होने पर लोग पीड़ित व्यक्ति के शरीर की एनर्जी बहुत कम हो जाती है और वो कमजोर महसूस करता है। दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए लोग अक्सर घरेलू नुस्खों को ट्राई करते हैं। आयुर्वेद में भी कुछ ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, दस्त की समस्या में मोचरस जड़ी बूटी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इस जड़ी बूटी को सेमल गोंद के रूप में भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं दस्त में मोचरस खाने के क्या फायदे हैं।
दस्त में मोचरस खाने के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, दस्त की समस्या में मोचरस जड़ी बूटी का सेवन आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है, जैसे-
1. पेट को ठंडक मिलती है
दस्त के कारण आंतों में जलन और गर्मी बढ़ जाती है, जो पेट में मरोड़ का कारण बनती है। मोचरस की तासीर ठंडी होती है, जो दस्त के इन लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करते है। यह आपके पेट को ठंडा रखने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट की समस्याओं का बेस्ट आयुर्वेदिक समाधान है बिल्वादि चूर्ण, जानें इसके फायदे
2. आंतों को संकुचित करता है
मोचरस के कसैले गुण आंतों की दीवारों को सिकुड़ते हैं। यह प्रक्रिया लूज मोशन को कंट्रोल करने में मदद करता है और दस्त को रोकने का काम करता है।
3. सूजन और संक्रमण को कम करता है
दस्त के दौरान आंतों में हल्की सूजन या इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में मोचरस में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत दिलाते हैं।
4. शरीर में पानी की कमी होने से रोके
लगातार दस्त लगने से शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में मोचरस का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और कमजोरी भी दूर करता है।
5. गैस और ऐंठन से राहत
दस्त के दौरान अक्सर गैस बनने की समस्या होने लगती है और पेट में ऐंठन होती है। मोचरस का सेवन इन लक्षणों को कम करने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें: पेट में मरोड़ और दस्त होने पर क्या करें? एक्सपर्ट से जानें
दस्त की समस्या में कैसे खाएं मोचरस?
दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए आप मोचरस का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं-
- मोचरस और शहद: आप मोचरस के चूर्ण में 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 बार खा सकते हैं।
- मोचरस और मिश्री: मोचरस का पाउडर और मिश्री के चूर्ण को बनाकर रख लें और फिर दिन में दो बार इसे पानी के साथ खाएं।
- मोचरस का काढ़ा: आप दस्त की समस्या से राहत के लिए मोचरस का काढ़ा भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 ग्राम मोचरस को एक कप पानी में उबाल लें और फिर इसे छानकर गुनगुने पानी के साथ पी लें।
मोचरस खाते समय इन बातों का रखें ध्यान-
ज्यादा मात्रा में मोचरस का सेवन कब्ज का कारण बन सकता है। बच्चों को मोचरस देने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर दस्त के साथ तेज बुखार, खून आना या ज्यादा कमजोरी महसूस हो तो सिर्फ घरेलू उपाय के भरोसे न रहें, बल्कि तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
निष्कर्ष
मोचरस एक आसान, नेचुरल और प्रभावशाली जड़ी-बूटी है, जो दस्त और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद होती है। इसका ठंडा, कसैला और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दस्त की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अगर दस्त की समस्या हल्की है तो मोचरस से राहत मिल सकती है, लेकिन अगर समस्या गंभीर हो तो इसे लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 18, 2025 08:25 IST
Published By : Katyayani Tiwari