वजन घटाने के लिए फायदेमंद है मैंगो-चिया पुडिंग, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

Mango Chia Pudding for Weight Loss : आम और चिया सीड्स की पुडिंग में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। इसलिए यह वजन घटाने में मददगार है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए फायदेमंद है मैंगो-चिया पुडिंग, जानें इसकी रेसिपी और फायदे


Mango Chia Pudding for Weight Loss: आम फलों का राजा है। गर्मियों के मौसम में आम हर घर के लोगों की पहली पसंद होता है। गर्मियों में लोग साबुत आम, मैंगो सलाद, मैंगो शेक, मैंगो जूस और कस्टर्ड जैसी कई चीजें बनाकर खाते हैं। आम खाते वक्त अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इसे खाने से वजन बढ़ता है। आम को खाते वक्त आपके मन में भी इस बात का डर रहता है कि तो सोचना छोड़ दीजिए। दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि आम वजन बढ़ने का कारण नहीं बनता है। आम में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। आम में मौजूद फाइबर वजन को मैनेज करने में भी मदद करता है। इस बार गर्मियों के मौसम में अगर आप भी आम खाते हुए वजन घटाना चाहते हैं, तो डाइट मैंगो-चिया पुडिंग को शामिल कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं मैंगो-चिया पुडिंग की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।

मैंगो-चिया पुडिंग बनाने के लिए सामग्री- Ingredients to make Mango-Chia Pudding in Hindi

  • 1 बड़े साइज का आम
  • 1 कप बड़ा दूध
  • 1 चम्मच काजू, बादाम और किशमिश
  • चिया सीड्स - 1 चम्मच
  • 1 चम्मच कोकोनट शुगर 

mango-puding-ins

मैंगो-चिया पुडिंग बनाने का तरीका- How to make Mango-Chia Pudding in Hindi

मैंगो-चिया पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में चिया पुडिंग डालकर 4 से 5 घटों के लिए भिगो दें।

अब आम को धोकर अच्छे से साफ करें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें। 

एक ब्लेंडर में आम के टुकड़े, दूध, कोकोनट शुगर, काजू और बादाम को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। 

अब एक गिलास लें। इस गिलास में 1 चम्मच चिया सीड्स को डालें और उसमें आम का बनाया हुआ जूस डालें। 

इसके ऊपर थोड़े से आम के छोटे टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स को डालकर सर्व करें। 

आपको हेल्दी और टेस्टी मैंगो-चिया पुडिंग खाने के लिए तैयार हो चुका है। आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं।

वेट लॉस के लिए आप मैंगो-चिया को रोजाना सुबह नाश्ते या इवनिंग स्नैक्स में खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः सिंगर Alka Yagnik को अचानक सुनाई देना हुआ बंद, बोलीं- मैं हुई रेयर न्यूरो डिसऑर्डर का शिकार

मैंगो-चिया पुडिंग खाने के फायदे- Health Benefits of Mango-Chia Pudding in Hindi

- मैंगो चिया पुडिंग खाना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जो वजन घटाने की सोच रहे हैं। मैंगो-चिया पुडिंग में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है, जिससे खाने की क्रेविंग कम होती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 

- अन्य किसी पुडिंग के मुकाबले मैंगो-चिया पुडिंग में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। कैलोरी कम होने की वजह से भी यह वजन घटाने के लिए मददगार माना जाता है।

- इस पुडिंग में आयरन, कैल्शियम, जिंक,फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना इस पुडिंग का सेवन करने से स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं खत्म करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः लिवर खराब कर सकती है पैरासिटामोल, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी गोली खाना है सुरक्षित

- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मैंगो-चिया पुडिंग काफी फायदेमंद होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होती है। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर परेशानियों के खतरे से निजात मिलती है। 

Image Credit- Freepik

 

Read Next

फाइबर के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version