Foods For Detox Post Diwali 2022: दीवाली एक ऐसा त्योहार है जिस समय घर में सबसे ज्यादा मिठाइयां और कई तरह के पकवान बनते हैं। इस दौरान घर पर भी मेहमानों का आना जाना काफी लगा रहता है। जिस कारण इस समय कई लोग ज्यादा खा लेते हैं। जिसके बाद चिंता सताने लगती है, बढ़े हुए वजन की और शरीर को डिटॉक्स करने की। कई बार त्योहार के बाद गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इन सब समस्या से निपटने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना काफी जरूरी हो जाता है, तो आइए जानते हैं कुछ फूड्स के बारे में, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ वजन को मेंटेन रखने में मदद करेंगी।
दही
दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आपने दीवाली के दौरान ज्यादा खा लिया है, तो दही पेट को हल्का रखने में मदद कर सकती है। दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस और अपच आदि की समस्या दूर करने में मदद मिलती हैं। दही को आप नमक या चीनी डालकर आसानी से खा सकते है। दही में फैट की मात्रा बहुत कम होती है और ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत हेल्दी होती है। दीवाली के बाद इसको पीने से शरीर हल्का होता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। लेकिन ध्यान रखें ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
नींबू
नींबू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। नींबू का सेवन करने के लिए इसको पानी में डालकर पी सकते है। अगर आपके गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हैं, तो ऐसे में नींबू पानी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- होंठो को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये 5 घरेलू उपाय
हल्दी
हल्दी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। हल्दी के सेवन से पाचन तंत्र सुधरता हैं और हड्डिया भी मजबूत होती है। अगर आपने दिवाली पर ज्यादा खा लिया है, तो ऐसे में एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर पिएं। ये ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी।
फ्रूट्स
फ्रूट्स खाने से शरीर हेल्दी होता है। फ्रूट्स खाने से शरीर पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर हल्का भी रहता है। फ्रूट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। फ्रूट्स खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण हमेशा रहते हैं थके? ये 5 फूड्स करेंगे मेटाबॉलिज्म बूस्ट
ऊपर बताई गई सभी चीजें शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version