Home Remedies For Dry Lips: होंठ शरीर का मुख्य अंग होते हैं। लेकिन कई बार गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल, खानपान में कमी, बदलता मौसम आदि इन सभी समस्याओं को झेल नहीं पाते हैं। जिस कारण होंठ सूखने लगते है और वो डिहाइड्रेटिड हो जाते हैं। होंठ सूखने के कारण उनका रंग भी काला पड़ जाता है। कई बार होंठ इतने ज्यादा सूख जाते है कि उनमें इंफेक्शन होने का खतरा भी हो जाता है। ऐसे में होंठो को इन सब समस्याओं से बचाने के लिए होंठो को हाइड्रेट रखना काफी जरूरी होता है। तो आइए जानते है कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनसे होंठो को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होंठो को पोषण देकर उन्हें सूखने से बचाते है। होंठो पर एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जैल को लेकर होंठो पर हल्के हाथ से मसाज करें। 2 से 5 मिनट तक एलोवेरा को होंठो पर लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। एलोवेरा होंठो को मॉइश्चर कर उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।
घी
घी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। होंठो पर इसको लगाने से होंठ लंबे समय तक सूखते नहीं है और होंठो का कालापन भी दूर होता है। घी होंठो को पोषण देकर उन्हें गुलाबी बनाने में मदद करता है। । होंठो पर घी लगाने के लिए रात को होंठो पर घी लगाकर सो जाएं। ऐसा नियमित करने से घी होंठो को नमी प्रदान करके उन्हें मुलायम बनाने में मदद करेगा।
शहद
शहद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। होंठो को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए शहद को होंठो पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद होंठो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। शहद होंठो को मॉइश्चर कर उनका कालापन भी दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं ये 3 होममेड स्क्रब
नारियल का तेल
नारियल का तेल कई समस्याओं को आसानी से दूर करने में मदद करता हैं। होंठो पर नारियल तेल लगाने से फटे होंठो की समस्या दूर होती है और होंठो पर इंफेक्शन होने से रोकता है। नियमित नारियल तेल होंठो पर लगाने से होंठो को कालापन भी दूर होता है। नारियल तेल को लिप्स पर लगाने के लिए नारियल तेल से होंठो की मसाज करें और फिर इसे रातभर के लिए लगा कर छोड़ दें।
खीरा
खीरा लिप्स को सूखने से बचाने में मदद करता है और उनके कालेपन को भी दूर करता है। लिप्स पर खीरा लगाने के लिए खीरे को स्लाइस में काटकर हल्के हाथों से लिप्स पर रगड़ें। उसके बाद होंठो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। खीरा होंठो को मॉइश्चर देकर उन्हे मुलायम बनाता है।
इसे भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं ये 5 वेजिटेरियन फूड्स
ऊपर बताए गए सभी उपाय से होंठो को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपके होंठो पर कोई इंफेक्शन या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version