Vegetarian Foods To Reduce Bad Cholesterol: स्वादिष्ट खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कई बार स्वादिष्ट खाने के चक्कर में हम कई ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होती है। ज्यादा तला भुना खाने से कई बार दिल से संबंधित बीमारियां होने का खतरा रहता है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों का सीधा संबंध कोलेस्ट्रॉल से होता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल को एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कहते हैं तो वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल को एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल अधिक होने पर हार्ट अटैक और हृदय रोग होन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, तो इन वेजिटेरियन फूड्स के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
साबुत अनाज
साबुत अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन बी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साबुत अनाज के नियमित सेवन से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। साबुत अनाज पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है।
टॉप स्टोरीज़
अलसी
अलसी शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है, तो डाइट में अलसी को जरूर शामिल करें। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
ड्राईफ्रूट्स
ड्राईफ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में बादाम, पिस्ता और मूंगफली आदि को जरूर शामिल करें। ड्राईफ्रूट्स दिल को हेल्दी रखने के साथ शरीर को भी मजबूत रखते है।
इसे भी पढ़ें- घंटों बैठने की वजह से अगर अकड़ जाए कमर, तो करें ये 5 घरेलू उपाय
ओट्स
ओट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से वजन कंट्रोल रहने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। ओट्स खाने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। ओट्स को आप मीठा या चटपटा आसानी से बना कर खा सकते हैं।
आंवला
आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले में अमिनो एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट पाएं जाते है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। आंवले को डाइट में शामिल करने के लिए आंवले के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं या फिर उसका मुरब्बा खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज हैं, तो मुरब्बा खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं ये 3 होममेड स्क्रब
ये सभी फूड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की परामर्श अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik