कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण हमेशा रहते हैं थके? ये 5 फूड्स करेंगे मेटाबॉलिज्म बूस्ट

Foods To Boost Your Metabolism: शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए इन 5 फूड्स का सेवन शुरू करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण हमेशा रहते हैं थके? ये 5 फूड्स करेंगे मेटाबॉलिज्म बूस्ट


Foods To Boost Your Metabolism: कई बार शरीर में हमेशा थकान और सुस्ती बनी रहती है। जिस कारण कोई भी काम करने का मन नहीं करता है। कई बार समझ में नहीं आता है कि ये थकान और कमजोरी क्यों है। शरीर में थकान और कमजोरी की समस्या दूर करना का एक कारण कमजोर मेटाबॉलिज्म भी हो सकता है। कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण कई बार खाना ठीक से नहीं पचता और शरीर को ऊर्जा नहीं मिलती है। अगर शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, तो आप दिनभर एक्टिव रहते है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिससे खाने से मेटाबॉलिज्म, तो मजबूत होगा ही साथ ही शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद भी मिलेगी। आइए जानते है ऐसे फूड्स के बारे में।

अदरक

अदरक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर के दर्द को दूर करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अदरक पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही हार्ट को भी हेल्दी रखता है। अदरक भूख को भी बढ़ाता है।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। इन्हें खाने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होने के साथ सेहत को भी बहुत फायदे मिलते है। हरी सब्जियों को डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन बी आदि पाया जाता है।  हरी सब्जियां खाने से उच्च रक्तचाप की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं ये 3 होममेड स्क्रब 

कॉफी

कॉफी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। कॉफी पीने से शरीर की सुस्ती और थकान दूर होती है और दिमाग सक्रिय होता है। कॉफी शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में मदद करती है।

coffee

नारियल का तेल

नारियल का तेल शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना नारियल तेल के सेवन से मेटाबॉलिज्म मजबूत होने के साथ शरीर का फैट भी बर्न होता है। नारियल के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बॉडी को स्लिम रखने में मदद करता है।

विटामिन-सी रिच फ्रूट्स

विटामिन-सी रिच फूड्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। विटामिन-सी फूड्स खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मांसपेशियां भी स्ट्रांग होती है। विटामिन सी में संतरा, नींबू, अंगूर और आंवला को भरपूर मात्रा में खा सकते हैं। ये फ्रूट्स मेटाबॉलिज्म को भी स्ट्रांग करते हैं।

इसे भी पढ़ें- होंठो को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये 5 घरेलू उपाय

ऊपर बताए गए सभी फूड्स मेटाबॉलिज्म को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

 

Read Next

ड्राई फ्रूट खाने का सही समय क्या है? जानें किस समय खाने से मिलता है पूरा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version