मेनोपॉज महिलाओं के जीवन में एक जरूरी बदलाव का समय होता है, जब शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण कई तरह की शारीरिक व मानसिक समस्याएं देखने को मिलती हैं। इस समय सबसे आम दिक्कतों में से एक है मेटाबॉलिज्म का धीमा होना, जिसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है और थकान, कब्ज या एनर्जी की कमी जैसी समस्याएं रोजमर्रा का हिस्सा बन जाती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस उम्र में अगर सही खानपान पर ध्यान न दिया जाए, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट (Metabolism Rate) काफी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में, उन फूड्स का चुनाव जरूरी है जो न केवल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करें बल्कि शरीर को अंदर से पोषण भी दें। लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने बताया कि पालक का सूप एक बेहतरीन आयरन और फाइबर से भरपूर विकल्प है, जो पाचन को ठीक रखने के साथ-साथ थकान को भी दूर करता है। वहीं, बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को सहारा देते हैं और वजन को संतुलन में रखते हैं। इन्हें मेनोपॉज में, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए खा सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 7 सुपरफूड्स के बारे में जानेंगे, जिन्हें मेनोपॉज के समय डाइट में शामिल करके मेटाबॉलिज्म को फिर से एक्टिव किया जा सकता है।
1. ग्रीन टी- Green Tea
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करते हैं। इसे रोज सुबह या शाम पीना, मेनोपॉज (Menopause) के दौरान मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में काफी असरदार होता है।
इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 चीजें, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका
2. पालक का सूप- Spinach Soup
पालक आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। पालक का सूप बनाकर पीने से शरीर को गर्मी मिलती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। पालक, मसल्स की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाती है।
3. फलियां- Legumes
राजमा, चने, मूंग जैसी पौष्टिक दालें प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। ये शरीर में धीरे-धीरे पचती हैं जिससे एनर्जी बनी रहती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
4. मुनक्का और अखरोट- Raisins & Walnuts
मुनक्का शरीर को आयरन और नेचुरल शुगर देता है जबकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिमागी थकान को दूर करने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद करते हैं।
5. बादाम- Almond
बादाम में हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन-ई की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। यह भूख को कंट्रोल करते हैं, शरीर में एनर्जी को बनाए रखते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। रोज 5-6 भीगे हुए बादाम खाना फायदेमंद होता है।
6. दही- Curd
प्रोबायोटिक दही, पेट की सेहत को बेहतर बनाता है, जिससे पाचन अच्छा रहता है और मेटाबॉलिज्म रेट तेजी से काम करता है। इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है।
7. ओट्स- Oats
ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो पाचन में सुधार करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करता है।
मेनोपॉज भले ही एक नेचुरल प्रोसेस हो लेकिन यह शरीर पर गहरा असर डाल सकता है। ऐसे में खानपान के जरिए मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखना जरूरी है। ऊपर बताए गए फूड्स न केवल शरीर को पोषण देंगे, बल्कि मेनोपॉज से जुड़ी थकान, वजन बढ़ना और पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी कंट्रोल में रखने में मदद करेंगे।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
क्या दूध पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है?
हां, दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह थर्मोजेनिक इफेक्ट बढ़ाता है, जिससे कैलोरीज तेजी से बर्न होती हैं।मेटाबॉलिज्म को तेज कैसे करें?
नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, हाई-प्रोटीन डाइट और हाइड्रेशन मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। स्ट्रेस को कम करना और समय पर खाना भी जरूरी है।कौन सा खाना आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है?
पालक, बादाम, ओट्स, ग्रीन टी, अंडे, दही जैसे मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग फूड्स शरीर की एनर्जी की खपत को बढ़ाते हैं और वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।