सूजन शरीर का एक नैचुरल रिस्पॉन्स है। आपको जब कभी चोट लगती है या शरीर के किसी अंग में कोई समस्या होती है, तो प्रभावित हिस्से में सूजन आ जाती है। ये शरीर का अपना तरीका है, आपको स्थिति के बारे में आगाह करने और उस हिस्से को और अधिक चोट से बचाने का। सूजन सिर्फ बाहरी ही नहीं होती, अंदरूनी भी होती है। इस अंदरूनी सूजन को इंफ्लेमेशन (Inflammation) कहते हैं। शरीर के अंगों में इंफ्लेमेशन कई समस्याओं और बीमारियों का कारण बनता है, जिसमें अर्थराइटि, हार्ट अटैक, डायबिटीज, अल्जाइमर, कैंसर आदि प्रमुख हैं। शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को दूर करने के लिए दवाओं का प्रयोग जरूरी है। इसके अलावा कुछ फूड्स भी ऐसे हैं, जो इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारें में बता रहे है, जो हमारे शरीर की सूजन तो कम करती ही हैं, साथ ही हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और यही एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
हरी पत्तीदार सब्जियां
पत्तागोभी, मेथी, साग और पालक में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक है। हरी पत्तीदार सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे के लिए काफी फायदेमंद है। हरी पत्तीदार सब्जियों में आयरन,पोटैशियम और मैंगनीज भी भरपूर मात्रा में होता है। आप इन सब्जियों को सूप या फिर जूस बनाकर पी सकते है।
ब्रोकली
ब्रोकली हमारी हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। ब्रोकली में सल्फोराफेन (sulforaphane) नाम का तत्व होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। ब्रोकली का सेवन आप सब्जी और सूप के रूप में या स्टीम कर के खा सकते हैं। ब्रोकली सूजन को तो कम करती ही है, साथ ही ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। ब्रोकली खाने पर आपको मोटापे की दिक्कत भी नहीं रहेगी, क्योंकि ब्रोकली वजन कम करने में भी मददगार हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़े शौक से खाते हैं। एवोकाडो में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे सूजन कम होती है। एवोकाडो के लगातार सेवन से कैंसर का रिस्क भी कम होता है।
लाल और हरी मिर्च
रोजाना अगर आप अपने खाने में तीखी मिर्च का सेवन करते हैं, तो ये आपके सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। मिर्च में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण और बचाव के उपाय
प्याज
प्याज में कई गुण मौजूद होते हैं। प्याज खांसी, कैंसर, डायबिटीज और हड्डियों के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही ये शरीर में आने वाली सूजन को भी रोकती है। प्याज में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। प्याज को कच्चा, सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते है।
All Picture Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version