Ghee And Butter Which Is Better: खाने का स्वाद बढ़ाने और शरीर को ताकतवर बनाने के लिए लोग घी का सेवन करते हैं। सही मात्रा में घी का सेवन करने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के लिए घी या मक्खन (Ghee Vs Butter in Hindi), कौन ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल आज के समय में लोगों में यह बहस छिड़ी हुई है कि शरीर के लिए घी ज्यादा फायदेमंद है या मक्खन? चूंकि घी और मक्खन दोनों ही दूध से बनते हैं। घी और मक्खन दोनों के ही पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। लेकिन जब बात दिल की बीमारियों की होती है, तो घी के सेवन को लेकर लोग थोड़ा हिचकते हैं। घी और बटर को लेकर लोगों मं कई तरह की धारणाएं बन गयी हैं। खैर घी और मक्खन दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? इसको लेकर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आइए एक्सपर्ट डायटीशियन से जानते हैं, घी और मक्खन में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है?
घी और मक्खन में अंतर- Difference Between Ghee and Butter in Hindi
घी और मक्खन दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाले आयुर्वेदिक डॉ ऐश्वर्य संतोष के मुताबिक घी को मक्खन से ही बनाया जाता है। मक्खन को पिघलाकर घी तैयार किया जाता है और ये दोनों ही चीजें दूध से बनती हैं। घी और मक्खन दोनों ही न्यट्रिशन का पावर हाउस माने जाते हैं। घी और मक्खन में प्रमुख अंतर इस प्रकार से हैं-
इसे भी पढ़ें: घी और कलौंजी खाने से आपके शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका
- घी क्लेरिफाइड बटर है, जिसे मक्खन से ही तैयार किया जाता है।
- मक्खन को दही से निकाला जाता है।
- मक्खन में मौजूद पानी और अन्य ठोस पदार्थों को निकालकर घी तैयार होता है।
View this post on Instagram
घी या मक्खन: सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?- Ghee And Butter Which Is Better in Hindi
डॉ ऐश्वर्य संतोष के मुताबिक घे और मक्खन दोनों में ही विटामिन ए, विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, फास्फोरस, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर को ताकतवर बनाने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक घी और बटर दोनों का सेवन फायदेमंद होता है। घी और बटर खाने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-
- शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घी का सेवन फायदेमंद होता है।
- आंख की रोशनी बढ़ाने के लिए बटर और घी दोनों फायदेमंद माने जाते हैं।
- हार्ट को हेल्दी रखने और बीमारियों के जोखिम को कम करने में घी और बटर का सेवन फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: Weight Gain Tips: क्या पीनट बटर खाने से वजन बढ़ता है? जाने एक्सपर्ट की राय
आसान भाषा में कहें तो घी, मक्खन का ही एक उत्पाद है। घी में कैसीन और लैक्टोज की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए इसका सेवन सभी के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को मिल्क प्रोडक्ट्स से एलर्जी (लैक्टोज एलर्जी) है, उन्हें घी या बटर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version