घी और कलौंजी खाने से आपके शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका

Ghee Aur Kalonji Ke Fayde:  घी और कलौंजी का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जानें कैसे करें सेवन?  
  • SHARE
  • FOLLOW
घी और कलौंजी खाने से आपके शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका


Ghee Aur Kalonji Ke Fayde in Hindi: लगभग हर भारतीय घरों में कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है।कलौंजी को लोग काला जीरा और कई दूसरे नामों से भी जानते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल मसाले या तड़के के रूप में किया जाता है। पुराने समय से ही लोग भोजन बनाने में कलौंजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कलौंजी में मौजूद गुण न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद भी होते हैं। कलौंजी में फाइबर, विटामिन बी, नियासिन, विटामिन सी, अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने के अलावा कई बीमारियों से बचाने का भी काम करते हैं। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए घी और कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कमजोरी से बचाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं घी और कलौंजी खाने के फायदे के बारे में।

घी और कलौंजी खाने के फायदे- Ghee And Kalonji Health Benefits in Hindi

घी और कलौंजी को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए कई मायनों में उपयोगी होते हैं। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इनका एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी खाने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और दिमाग को भी फायदा मिलता है। घी और कलौंजी खाने से आपको मिलने वाले प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

Ghee Aur Kalonji Ke Fayde

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए ऐसे करें कलौंजी का सेवन, जानें 5 अन्य फायदे

1. दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद

कलौंजी और घी एक साथ खाने से आपके दिमाग को फायदा मिलता है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपकी मेमोरी यानी याददाश्त तेज होती है। इसका सेवन करने से आपके मस्तिष्क के विकास में भी फायदा मिलता है। सुबह खाली पेट घी के साथ कलौंजी के बीजों का सेवन करने से फायदा मिलता है। दिमाग तेज करने के लिए घी के अलावा शहद के साथ भी आप कलौंजी के बीज का सेवन कर सकते हैं। 

2. दांतों के लिए फायदेमंद

दांत की समस्याओं में कलौंजी और घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोज सुबह घी और कलौंजी खाने से आपके दांत मजबूत होते हैं और मसूड़ों से खून आने की समस्या या पायरिया की समस्या में भी फायदा मिलता है। कलौंजी का तेल और घी मिक्स करके दांतों पर लगाने से आपके दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। 

3. टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए घी और कलौंजी बहुत फायदेमंद माना जाता है। हालांकि इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। घी के साथ खालौंजी खाने से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कलौंजी में मौजूद गुण शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में फायदेमंद होते हैं।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद

घी और कलौंजी का सेवन हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में घी और कलौंजी का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कलौंजी के तेल का सेवन करने से भी आपको बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

5. वजन घटाने में फायदेमंद

आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से मोटापे की समस्या हर तीसरे व्यक्ति में है। मोटापे से छुटकारा पाने या वजन कम करने के लिए कलौंजी और घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। रोजाना सुबह के समय घी और कलौंजी खाने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Ghee Shakkar Benefits: घी और शक्कर मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

कलौंजी और घी का सेवन सुबह के समय करना फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह एक चम्मच देसी घी में आधा चम्मच कलौंजी के बीज मिलाकर हल्का रोस्ट करें और इसका सेवन करें। किसी भी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आप घी और कलौंजी के अलावा दूध में कलौंजी के बीज मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

कच्चा कुंदरू खाने से भी सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Disclaimer