कच्चा कुंदरू खाने से भी सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Benefits of eating raw ivy gourd:  अगर आपको पाचन और डायबिटीज की समस्या है, तो आप कुंदरू का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कच्चा कुंदरू खाने से भी सेहत को मिलते हैं कई फायदे


कुंदरू खाने के कई फायदे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा कुंदरू खाने के भी कई फायदे होते हैं। ये काफी स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। कच्चे कुंदरू में आयरन, विटामिन बी2, विटामिन बी1, फाइबर, कैल्शियम और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। अगर आपके पेट की चर्बी अधिक बढ़ गई है, तो आप कुंदरू का सेवन जरूर करें। इसके अलावा आप हृदय समस्याओं और पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कच्चा कुंदरू खा सकते हैं। इसे आप कई तरीके से कच्चे रूप में खा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

कच्चा कुंदरू खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

कच्चा कुंदरू खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है। दरअसल कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को सही रखता है। साथ ही इससे गैस, अपच और कब्ज की दिक्कत भी नहीं होती है। इसे आप सलाद के साथ खास सकते हैं। इससे वजन भी नियंत्रित रहता है। 

raw-ivy-gourd-benefits

2. डायबिटीज में कारगर

कई लोगों आज के समय में डायबिटीज और प्री-डायबिटीज जैसी समस्याओं से जुझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें कुछ खास फलों और सब्जियों का सेवन करने से मना किया जाता है। लेकिन डायबिटीज के रोगी कुंदरू का सेवन बेफ्रिक होकर कर सकते हैं क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। साथ ही यह ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। 

3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

कुंदरू का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कुंदरू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे आप मॉनसून में वायरल बीमारियों से भी बचे रहते हैं। 

इसे भी पढे़ं- क्या सब के लिए फायदेमंद है कुंदरू? एक्सपर्ट से जानें कुंदरू खाने के फायदे और नुकसान

4. हृदय समस्याओं में

कुंदरू में अनेक तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके हृदय को स्वस्थ बनाता है। कुंदरू में फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, और एंटीबैक्टीरियल पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करता है। इससे आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या कम हो सकती है। 

how-to-eat-raw-ivy-gourd

5. इंफेक्शन 

बारिश के मौसम में कई तरह की संक्रामक बीमारियों आपको परेशान कर सकती हैं। कुंदरू के सेवन से आप कई तरह की वायरल बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसके लिए कुंदरू के एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण लाभदायक हो सकते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

शरीर के लिए सरसों का तेल, लौंग और लहसुन के फायदे

Disclaimer