सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। भारतीय घरों में इनका इस्तेमाल मसालों के रूप में किया जाता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल आप मालिश और मसाज के लिए भी कर सकते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है। साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी हो सकता है। सरसों तेल, लहसुन और लौंग का सेवन करने से आपको दांतों में दर्द, कब्ज और जोड़ों में दर्द की परेशानी नहीं होती है। साथ ही यह शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ा सकता है। इससे आपके बालों का टूटना बंद हो सकता है। इनके इस्तेमाल से बाल काले और मुलायम होते हैं। सरसों तेल, लौंग और लहसुन में मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, पॉलिअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड और आयरन पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आइए इनके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सरसों तेल, लौंग और लहसुन के फायदे
1. दांतों की परेशानी में
कई लोगों को दांतों में दर्द और सूजन की तकलीफ होती है। खाने-पीने की गलत आदतों के कारण आपके दांत में पीलापन आ सकता है। ऐसे में आपके लिए सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम आपके दांतों को मजबूत बनाने के साथ चमकादर बनाने में भी सहायता करता है। इसके लिए आप 1 चम्मच सरसों तेल, 2 लहसुन की कलियां और लौंग की कली लेकर सभी को मिलाकर दांत साफ करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
2. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने आहार में सरसों तेल, लौंग और लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आपको बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं।
3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। दरअसल इसके लिए आप आधा कटोरी सरसों तेल में लौंग और लहसुन डालकर उसे अच्छे से गर्म कर लें। फिर इससे पूरे शरीर की मालिश करें। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पूरे शरीर में उचित ढंग से रक्त संचार होता है।
इसे भी पढ़ें- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
4. बालों के लिए फायदेमंद
कई लोगों को बाल टूटने और झड़ने की शिकायत होती है। ऐसे में आपके लिए सरसों तेल, लौंग और लहसुन का ये मिश्रण काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल ये स्कैल्प की गंदगी दूर करके आपके बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही इससे बाल मजबूत होते हैं। स्कैल्प इंफेक्शन की दिक्कत भी नहीं होती है। इसे आप बालों पर हल्का गर्म करके मसाज करते हुए लगा सकते हैं।
5. घुटनों के दर्द को दूर करे
उम्र बढ़ने के साथ आपको हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आपको सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इस मिश्रण को आप रात में सोने से पहले घुटनों में लगाकर सो सकते हैं।
(All Image Credit- Freepik.com)