
Mustard oil with garlic benefits : सरसों तेल और लहसुन का साथ में इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर इनका इस्तेमाल घरों में खाना बनाने में किया जाता है। कई लोगों को सरसों तेल और लहसुन की मालिश करने से भी काफी आराम मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सरसों तेल और लहसुन का साथ में सेवन करने से भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इससे आपके शरीर को अंदर से ताकत मिलती है। साथ ही इससे आपको जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलती है। सरसों तेल और लहसुन का इस्तेमाल आपको दांतों के दर्द और मांसपेशियों की थकान को दूर कर सकता है। दरअसल सरसों तेल और लहसुन में मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, पॉलिअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड और आयरन पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आइए सरसों तेल और लहसुन के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सरसों तेल और लहसुन के फायदे (Mustard oil with garlic benefits)
1. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए
सरसों तेल और लहसुन का साथ में सेवन करने या मालिश करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दरअसल मसाज करने से तेजी से शरीर में रक्त का संचार होता है और इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दर्द और अकड़न से राहत दिला सकते हैं। इससे आप छोटे बच्चों की भी मालिश कर सकते हैं।
2. दांतों के दर्द से छुटकारा
अगर आपके दांतों में दर्द और पीलापन रहता है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप सरसों तेल और लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके दांतों और मसूड़ों का दर्द ठीक हो सकता है। इसके लिए आप लहसुन के पेस्ट में थोड़ा सरसों तेल मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा लौंग तेल भी मिला सकते हैं।
3. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
बढ़ती उम्र या गतल खानपान के कारण कई लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। ऐसे लोगों को चलने या अधिक देर तक खड़े रहने में भी परेशानी आने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप सरसों तेल और लहसुन से जोड़ों में मसाज कर सकते हैं। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को दूर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सरसों के तेल के फायदे: जानें सरसों का तेल इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे
4. कमजोरी दूर करे
कई लोगों को अक्सर शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं महसूस होती है। इसे दूर करने के लिए आप सरसों तेल और लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स और खनिज तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। साथ ही इनके मिश्रण से मसाज करने से शरीर का पुराना दर्द भी ठीक हो सकता है।
5. बालों के लिए फायदेमंद
अगर आप बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सरसों तेल और लहसुन का उपयोग जरूर करना चाहिए। सरसों तेल बालों को मजबूत और घना बनाता है। वहीं लहसुन आपके स्कैल्प के इंफ्केशन को दूर कर सकता है। इन दोनों के मिश्रण से आपके बाल खूबसूरत और चमकदार नजर आते हैं।
(All Image Credit- Freepik.com)