कलौंजी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी एक तरह का बीज है। कलौंजी में भरपूर मात्रा में फाइबर, अमीनो एसिड, जिंक, विटामिन बी 12 , विटामिन बी और विटामिन सी आदि पोषक पाए जाते हैं। कलौंजी के बीज सेवन करने से मोटापा होता है। कलौंजी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। अचार डालने के समय कलौंजी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। कलौंजी का आयुर्वेद में भी बहुत महत्व है। आइए जानते है कलौंजी के इस्तेमाल के कुछ फायदों के बारें में।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
कलौंजी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। कोई इसे तड़के के रूप में, तो कोई इसे अचार में डालकर नियमित रूप से खाता है। कलौंजी के बीजों का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं, साथ ही बार-बार आंखों में से आने वाले पानी की समस्या भी दूर होती है।
टॉप स्टोरीज़
वजन घटाने के लिए
कलौंजी का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा सकता है। वजन घटाने के लिए ½ चम्मच कलौंजी के तेल में 2 चम्मच शहद मिला लें। ध्यान रखें इसका सेवन हल्के गर्म पानी के साथ मिलाकर करें। इस मिश्रण का सेवन दिन में 1-2 बार किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपनी डाइटिशियन की सलाह भी ले सकते हैं।
डायबिटीज में मददगार
डायबिटीज में शरीर में ग्लूकोज की मात्रा काफी बढ़ जाती है। कलौंजी के सेवन से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज कम करने के लिए रोज 2 ग्राम कलौंजी का सेवन करें। कलौंजी लेने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम होती है।
सर्दी जुकाम
कलौंजी के बीज सर्दी जुकाम को आसानी से दूर करते हैं। इसका सेवन करने के लिए कलौंजी को तवे पर हल्का सा भून लें। गर्म होने के बाद इसे सूती कपड़े में बांध कर पोटली बना लें। इस कपड़े को बार-बार सूंघे। कलौंजी का इस्तेमाल पुराने जुकाम को भी ठीक करने में मददगार होता है।
पेट दर्द के लिए
किसी भी तरह के पेट दर्द के लिए कलौंजी का सेवन बहुत लाभदायक होता है। पेट दर्द ठीक करने के लिए एक गिलास नींबू पानी में 2 चम्मच शहद और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पीएं। ऐसा दिन में 1-2 बार कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पेट दर्द कम होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेगनेंसी में हेयर कलर करवा सकते हैं? जानें खतरे और सावधानियां
ध्यान रखें कलौंजी का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डायटीशियन या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। बच्चों और बुजुर्गों को देने से पहले डॉक्टर से जरूर बात कर लें।
All Image Credit- Freepik