Expert

सफेद मक्खन Vs पीला मक्खन: कौन सा है सेहत के लिए बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

आजकल लोग सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सजग हो गए हैं। यहां जानिए, कौन सा मक्खन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है सफेद या पीला?
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद मक्खन Vs पीला मक्खन: कौन सा है सेहत के लिए बेहतर? एक्सपर्ट से जानें


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में लोग अपनी डाइट को लेकर पहले से कहीं अधिक सजग हो गए हैं। खासकर फैट और डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन रहता है। इनमें से एक बड़ा सवाल अक्सर उठता है कि सफेद मक्खन ज्यादा अच्छा होता है या पीला मक्खन?

बाजार में मिलने वाला पीला मक्खन आकर्षक जरूर होता है लेकिन क्या वह सेहत के लिहाज से भी उतना ही अच्छा है? दूसरी ओर, पारंपरिक तरीके से घर में तैयार किया गया सफेद मक्खन शुद्धता और पोषण के लिए जाना जाता है। सफेद मक्खन आमतौर पर दही या मट्ठे को मथकर बनाया जाता है, जिसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होते। वहीं पीला मक्खन अधिकतर प्रोसेस्ड होता है और उसमें नमक, रंग या अन्य एडिटिव्स भी मिलाए जा सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन अर्चना जैन से बात की-

कौन सा मक्खन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है सफेद या पीला? - Which Butter Is Better, White Or Yellow

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि सफेद मक्खन, अगर घर में सही तरीके से बनाया गया हो, तो वह पीले मक्खन की तुलना में ज्यादा पोषक और सुरक्षित होता है।

सफेद मक्खन क्या होता है? कैसे बनता है? - What is white butter made out of

सफेद मक्खन पारंपरिक रूप से दही को मथकर बनाया जाता है। इसे घरेलू स्तर पर बिना किसी केमिकल या प्रिजर्वेटिव के तैयार किया जाता है। इसमें लैक्टोज की मात्रा कम होती है और यह नेचुरल फैट का एक अच्छा सोर्स होता है। अर्चना जैन बताती हैं कि यदि इसे सही मात्रा में लिया जाए तो यह पाचन, त्वचा और हार्मोन बैलेंस के लिए बेहद (White Or Yellow, Which butter is healthy) फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार, क्या मक्खन खाना हेल्दी है? एक्सपर्ट से जानें

पीला मक्खन क्या होता है? कैसे बनता है? - What is yellow butter made of

बाजार में मिलने वाला पीला मक्खन अधिकतर क्रीम से तैयार किया जाता है और इसमें नमक, प्रिजर्वेटिव या कृत्रिम रंग होते हैं। इसका पीला रंग कई बार विटामिन A से भी आ सकता है लेकिन अक्सर ये प्रोसेस्ड होता है और लंबे समय तक स्टोर करने के लिए केमिकल मिलाए जाते हैं। यह मक्खन दिखने में आकर्षक होता है लेकिन इसके लंबे समय तक सेवन से शरीर में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

White butter Vs Yellow butter

इसे भी पढ़ें: क्या वीगन बटर रेगुलर बटर से ज्यादा फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

सफेद मक्खन क्यों बेहतर है?

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सफेद मक्खन ज्यादा पचने योग्य होता है और इसमें फैट का प्रकार भी स्वास्थ्य के अनुकूल होता है। खासतौर पर बच्चों, कमजोर पाचन वाले या वजन बढ़ाने की चाह रखने वालों के लिए यह अच्छा काम करता है। वहीं पीला मक्खन बार-बार गर्म करने या पकाने (Is yellow butter good for health) पर अपने पोषक तत्व खो सकता है और स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

मक्खन खाने का सही समय और तरीका

  • सुबह या दोपहर के वक्त मक्खन खाना पचने में आसान होता है।
  • रात को मक्खन लेने से पाचन गड़बड़ हो सकता है और ब्लोटिंग हो सकती है।
  • सफेद मक्खन को रोटी पर लगाकर खाना उत्तम माना गया है।
  • एक दिन में एक से दो चम्मच मक्खन पर्याप्त है।

निष्कर्ष

डाइटिशियन अर्चना जैन स्पष्ट करती हैं कि यदि आपको विकल्प चुनना हो तो घर में बना शुद्ध सफेद मक्खन ही सबसे अच्छा है। यह प्राकृतिक, ताजा और प्रोसेस्ड नहीं होता है। पीला मक्खन सिर्फ स्वाद के लिए उपयुक्त हो सकता है, लेकिन इसके नियमित सेवन से बचना चाहिए। साथ ही मक्खन कितना खा रहे हैं, कब खा रहे हैं और आपकी शारीरिक स्थिति क्या है इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सफेद मक्खन कैसे बनता है?  

    सफेद मक्खन पारंपरिक रूप से घर पर तैयार किया जाता है और इसे बनाने की प्रक्रिया बेहद सरल होती है। सबसे पहले गाय या भैंस के दूध से दही जमाया जाता है। फिर उस दही को मथकर मट्ठा निकाला जाता है। इस मथने की प्रक्रिया में जो ठोस पदार्थ ऊपर इकट्ठा होता है, वही सफेद मक्खन होता है। इसे अलग करके ठंडे पानी से धोया जाता है ताकि उसमें बचा हुआ मट्ठा निकल जाए। यह पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसमें कोई भी केमिकल नहीं मिलाया जाता।
  • सफेद मक्खन खाने के क्या फायदे हैं?  

    सफेद मक्खन खाने के कई फायदे होते हैं, खासकर जब यह घर पर शुद्ध तरीके से तैयार किया गया हो। यह शरीर को एनर्जी देने वाला प्राकृतिक सोर्स है और इसमें हेल्दी फैट्स के साथ कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। सफेद मक्खन पाचन में सहायक होता है और आयुर्वेद में इसे वाजीकरण और रसायन माना गया है, यानी यह शरीर की ताकत बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने, कब्ज दूर करने और जॉइंट्स को लुब्रिकेट करने में भी फायदेमंद है। 
  • पीला मक्खन किस चीज से बनता है? 

    पीला मक्खन मुख्य रूप से क्रीम या मलाई से बनाया जाता है, जो दूध के ऊपर जमने वाला फैट होता है। इसे मशीनों या हाथ से मथकर मक्खन निकाला जाता है। अधिकतर पीला मक्खन बाजार में प्रोसेस्ड रूप में मिलता है, जिसमें स्वाद बढ़ाने के लिए नमक, रंग और प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं। यह मक्खन लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, लेकिन इसमें नेचुरल गुण अपेक्षाकृत कम होते हैं।

 

 

 

Read Next

खीरा खाने से गैस की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer